सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कल जाएंगे बंगाल, ममता दीदी का करेंगे नैतिक समर्थन

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव कल गुरुवार को बंगाल के दौरे पर जाएंगे। संगठन अब अपनी प्राथमिकताओं और आंतरिक रणनीति पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रहा है, जिससे राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 6 May 2026, 1:25 PM IST

Lucknow: सपा प्रमुख अखिलेश यादव गुरुवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर जाएंगे और वह वहां ममता बनर्जी का नैतिक समर्थन करेंगे। इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) ने बड़ा और रणनीतिक फैसला लेते हुए चुनावी मैनेजमेंट कंपनी IPAC के साथ अपनी डील समाप्त कर दी।

बंगाल-तमिलनाडु नतीजों का यूपी की राजनीति पर असर

पश्चिम बंगाल में टीएमसी और तमिलनाडु में डीएमके के खराब प्रदर्शन के बाद राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज हो गई कि चुनावी रणनीति बनाने वाली कंपनियों की भूमिका सीमित होती है। इन नतीजों के बाद सपा नेतृत्व ने भी अपने स्तर पर समीक्षा करते हुए IPAC से अलग होने का निर्णय लिया।

नोएडा मजदूर आंदोलन : नक्सल ठप्पे पर भड़के Akhilesh Yadav, योगी से पूछा- 10 साल में ऐसे हालात क्यों?

अखिलेश यादव का रणनीतिक कदम बताया जा रहा फैसला

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, अखिलेश यादव का यह फैसला 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पार्टी अब किसी बाहरी कंपनी पर पूरी तरह निर्भर रहने की बजाय अपने संगठन और जमीनी कार्यकर्ताओं को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

ईडी जांच और संगठनात्मक बदलावों का भी असर

सूत्रों के अनुसार, IPAC से जुड़े कुछ मामलों में जांच और कार्रवाई के बाद कंपनी के कामकाज पर भी सवाल उठे हैं। इसी बीच सपा ने समय रहते अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए संभावित जोखिम से खुद को अलग कर लिया है।

Kannauj News: सपा प्रमुख Akhilesh Yadav का BJP पर बड़ा हमला, मणिपुर हिंसा से लेकर क्रिकेट स्टेडियम तक किए कई ऐलान

सपा अब आत्मनिर्भर चुनाव रणनीति की ओर

पार्टी सूत्रों का कहना है कि समाजवादी पार्टी अब 2027 चुनाव के लिए नई रणनीति पर काम करेगी, जिसमें स्थानीय नेतृत्व और संगठन की भूमिका अहम होगी। साथ ही पार्टी पूरी तरह किसी बाहरी एजेंसी पर निर्भर नहीं रहेगी।

Location :  Lucknow

Published :  6 May 2026, 11:47 AM IST