
सोनभद्र में आग का तांडव
Sonbhadra: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र (Sonbhadra) जिले के शक्तिनगर (Shaktinagar) थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इस घटना से दुकान मालिक के परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है, क्योंकि यही दुकान उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन थी। यह घटना चिल्का डार मार्केट में शिव मंदिर के पास हुई, जहां अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार चिल्का डार मार्केट में स्थित विनोद केशरी की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि आग की लपटों ने पास में स्थित कबाड़ की दुकान और पान की गुमटी को भी अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था।
Sonbhadra crime: जंगल में अधेड़ महिला का शव मिलने से सनसनी, घर से नाराज होकर निकली थीं और फिर
दुकान मालिक विनोद केसरी (Vinod Keshari) के लिए यह दुकान ही परिवार के भरण-पोषण का एकमात्र साधन थी। आग की इस घटना के बाद उनका पूरा परिवार आर्थिक संकट में घिर गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान आग में जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।
Sonbhadra Drugs: सोनभद्र में महिला तस्कर का भंडाफोड़, भारी मात्रा में गांजा बरामद
गनीमत यह रही कि घटना के समय आसपास मौजूद लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए और कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है। दूसरी तरफ, बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों की सक्रियता से आग बुझाई गई, लेकिन दुकान मालिक को लाखों का नुकसान झेलना पड़ा है।
Location : Sonbhadra
Published : 14 March 2026, 10:31 AM IST