
सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन फोटो सोर्स-डाइनामाइट न्यूज
Sonbhadra News: पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पर पहुंचकर टंकी की परिक्रमा की, फूल-माला चढ़ाई तथा घंटा और शंख बजाकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
जनता पर महंगाई का बोझ
सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सप्ताह में दो बार कीमतों में बढ़ोतरी कर आम जनता की कमर तोड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन सरकार जनता की परेशानियों से बेपरवाह है।
बिजली और शिक्षा तक महंगी
सपा नगर अध्यक्ष सरदार पार ब्रह्म सिंह ने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर, बिजली और शिक्षा तक महंगी हो गई है, जिससे आम परिवारों का बजट बिगड़ गया है। वहीं सुरेश अग्रहरी और मनीष केडिया ने कहा कि महंगाई से सबसे अधिक परेशानी गृहिणियों को हो रही है और घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है।
Mainpuri: नाबालिग लड़की को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, आखिर क्या है पूरा मामला?
सरकार पर तीखा हमला
प्रदर्शन के दौरान प्रमोद यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “अच्छे दिन”, “अमृत काल” और “राम राज्य” के नाम पर जनता से वादे किए गए थे, लेकिन आज जनता पर महंगाई का चाबुक चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के हित में लगातार संघर्ष करती रहेगी और पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतों में कमी की मांग उठाती रहेगी। प्रदर्शन में मुख्य रूप से सरोज शर्मा, राजू पासवान, सुनील कनौजिया, मेवालाल, जुनैद अंसारी, अरविंद कुमार और सोनू यादव सहित कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Location : Sonbhadra
Published : 19 May 2026, 4:31 PM IST
Topics : petrol and diesel protest sonbhadra news UP News