भाई पहुंचा कमरे के अंदर तो मंजर देख निकल गई चीख, परिवार में मचा कोहराम

सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में धौठा टोला के एक घर में सफाईकर्मी का शव फंदे से लटका मिला। सुबह चचेरा भाई जगाने पहुंचा तो घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Updated : 21 May 2026, 4:03 PM IST
google-preferred

Sonbhadra: जनपद के चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत डाला चौकी के धौठा टोला इलाके में गुरुवार एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। यहां एक सफाईकर्मी का शव उसके ही घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

मृतक की पहचान इंद्र कुमार (उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय प्रहलाद के रूप में हुई है। वह डाला नगर पंचायत में संविदा पर सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत था।

सुबह जगाने पहुंचे चचेरे भाई ने देखा बंद दरवाजा

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह इंद्र कुमार का चचेरा भाई प्रवीण उसे जगाने के लिए उसके घर पहुंचा था। जब वह वहां पहुंचा तो उसने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। उसने कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

इस पर उसे संदेह हुआ और उसने खिड़की से झांककर अंदर देखने का प्रयास किया। जैसे ही उसने अंदर देखा तो उसके होश उड़ गए। कमरे के अंदर इंद्र कुमार का शव रस्सी के सहारे फंदे से लटका हुआ था।

Sonbhadra News: पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि पर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, घंटा-शंख बजाकर जताया विरोध

घबराकर परिजनों और ग्रामीणों को दी सूचना

यह भयावह दृश्य देखकर प्रवीण घबरा गया और उसने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया और इंद्र कुमार को फंदे से नीचे उतारा गया।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

परिजन और स्थानीय लोग इंद्र कुमार को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना के बाद घर में मातम का माहौल छा गया और परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए।

Sonbhadra News: आंधी-बारिश से हुई जनहानि पर प्रशासन संवेदनशील, परिजनों को मिली 4-4 लाख की सहायता राशि

सूचना पर मौके पर पहुंची चोपन थाना पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही चोपन थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस ने पूरे मामले की जांच भी शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Location :  Sonbhadra

Published :  21 May 2026, 4:03 PM IST

Advertisement