जल जीवन मिशन फेल! एक-एक बूंद पानी को तरसे लोग

जल जीवन मिशन,भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल,जो 2019 में शुरू हुई, जिसका लक्ष्य 2024 तक देश के हर ग्रामीण परिवार को व्यक्तिगत नल कनेक्शन के माध्यम से सुरक्षित और पर्याप्त पीने योग्य पानी उपलब्ध कराना था, ताकि महिलाओं और बच्चों को पानी लाने की मेहनत से मुक्ति मिले और उनके जीवन स्तर में सुधार हो।

Updated : 21 May 2026, 4:02 PM IST
google-preferred

Hamirpur: जल जीवन मिशन,भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल,जो 2019 में शुरू हुई, जिसका लक्ष्य 2024 तक देश के हर ग्रामीण परिवार को व्यक्तिगत नल कनेक्शन के माध्यम से सुरक्षित और पर्याप्त पीने योग्य पानी उपलब्ध कराना था, ताकि महिलाओं और बच्चों को पानी लाने की मेहनत से मुक्ति मिले और उनके जीवन स्तर में सुधार हो। लेकिन जमीन पर सरकार की ये योजना पूरी तरह से घ्वस्त नजर आ रही है।

 क्या है पूरी खबर?

पूरा मामला हमीरपुर जिले के मुस्करा विकाशखंड क्षेत्र के कंधौली गांव का है, जहां गांव में नमामि गंगे परियोजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए घर घर पाइप लाइन डालकर आमजन मानस के लिए पानी मुहैया कराए जाने का कार्य तो किया था, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पाइप लाइन तो बिछाई गई लेकिन आज तक उस पाइप लाइन से एक बूंद पानी नहीं मिल पाया है।

Pulwama Attack Mastermind: POK मे पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान ढ़ेर, गोलियों से भूना

कई जगह तो लोगों के कनेक्शन ही नहीं किए गए हैं। और जहां कनेक्शन किए हैं वह दो साल बाद भी पानी की एक बूंद भी नहीं मिल पा रही है। इस बढ़ते तापमान के चलते लोग एक एक बूंद पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं।

Petrol-Diesel Shortage: भीषण गर्मी के बीच मिर्जापुर में ईंधन संकट से किसान और आम जनता की बढ़ीं मुश्किलें

आपको बता दे की गांव के निजी नलकूपों से मिन्नतों के बाद पीने योग्य पानी मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव में सिर्फ रसूखदार लोगों के घरों की तरफ पानी जा रहा है लेकिन गरीब हर्जनबस्ती की तरफ पानी की एक बूंद भी नसीब नहीं है।

पारा 45डिग्री के पार

हर्जन बस्ती के लोगों को काफी दूर जाकर पानी भरकर लाना पड़ता है। अब जब पारा 45डिग्री के पार पहुंच चुका है, अब ऐसे में भी पानी न मिलने से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। पीड़ित लोगों में विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए काफी रोष नजर आ रहा है। और आज भी कई परिवार पानी की एक बूंद के लिए इंतजार में बैठे हैं।

Location :  Hamirpur

Published :  21 May 2026, 4:02 PM IST

Advertisement