हिंदी
सट्टा-जुआ माफियाओं पर कार्रवाई की मांग फोटो सोर्स-डाइनामाइट न्यूज
Budaun: भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नवीन विद्यार्थी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूं को पत्र लिखकर शहर में बढ़ते सट्टा, जुआ और स्मैक के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
भावाधस के पत्रांक भीमा 104 के तहत भेजे गए इस पत्र में कहा गया है कि एसएसपी के बदायूं में कार्यभार संभालने के बाद पुलिस की कार्यशैली में सुधार दिखा है और जनता उनसे बड़ी उम्मीदें लगाए बैठी है। लेकिन शहर में सट्टा और जुआ माफियाओं का आतंक अभी भी जारी है।
हिस्ट्रीशीटर मेहराज-सधीर गैंग पर गंभीर आरोप...
पत्र में हिस्ट्रीशीटर मेहराज चौधरी और सधीर चौधरी के गैंग का विशेष उल्लेख किया गया है। आरोप है कि दोनों कई बार स्मैक तस्करी और गैंगस्टर एक्ट में जेल जा चुके हैं, फिर भी शहर में सट्टे-जुए के अड्डे चला रहे हैं।
नवीन विद्यार्थी ने आरोप लगाया कि पुलिस की दबिश से पहले ही कुछ भ्रष्ट पुलिसकर्मी इन सटोरियों को सूचना दे देते हैं, जिसके कारण ये गिरफ्त से बाहर हैं। मेहराज-सधीर के अलावा शहर में 4-5 और गैंग सक्रिय हैं।
दलित युवाओं का भविष्य बर्बाद...
पत्र में कहा गया है कि सट्टे-जुए के कारण हजारों नौजवान बर्बाद हो रहे हैं, खासकर दलित और वाल्मीकि समाज के युवा इसकी चपेट में हैं। सटोरिये पहले लोगों को सट्टे में हरवाते हैं, और अगर कोई जीत भी जाए तो उसे जुए के अड्डे पर ले जाकर बेईमानी से उसका पैसा हड़प लेते हैं। इन अड्डों पर ताश में धोखाधड़ी करने वाले लोग हमेशा मौजूद रहते हैं।
IPL के दौरान हिल स्टेशनों से चलता है नेटवर्क...
भावाधस ने खुलासा किया है कि IPL के दौरान ये सट्टा माफिया बदायूं से बाहर बरेली, नैनीताल, देहरादून, दिल्ली के लग्जरी होटलों में बैठकर नेटवर्क चलाते हैं। शहर में अपने 15-20 गुर्गे छोड़ देते हैं जो हिसाब लिखते हैं और अगले दिन बदमाशों के साथ उगाही करते हैं। IPL खत्म होने पर ये वापस शहर आ जाते हैं।
Pulwama Attack Mastermind: POK मे पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान ढ़ेर, गोलियों से भूना
अपराध की जड़ सट्टा-जुआ...
पत्र में याद दिलाया गया कि पिछले साल लालपुल चौराहे पर सट्टे के कारण हुई गैंगवार में एक नौजवान की हत्या हो गई थी। इसके बावजूद शहर के काकरान, लालपुल चौराहा, नवादा, मीरासराय, वैदो टोला, खण्डसारी जैसे मोहल्लों में सट्टे-जुए के अड्डे बेरोकटोक चल रहे हैं। सट्टे की वजह से लोग आत्महत्या कर रहे हैं, शहर छोड़ रहे हैं या अपराधी बन रहे हैं।
इंटेलिजेंस से जांच की मांग...
नवीन विद्यार्थी ने एसएसपी से अनुरोध किया है कि इस पूरे प्रकरण की जांच थाने की पुलिस से न कराकर इंटेलिजेंस या एलआईयू से कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने मांग की कि सट्टा, जुआ और स्मैक के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए गैंग के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो।
गन पॉइंट पर पेट्रोल भरवाने वाला निकला 17 मुकदमों का हिस्ट्रीशीटर, गिरफ्तारी के बाद हुआ बड़ा खुलासा
पत्र में कहा गया, "एसएसपी साहब की ईमानदारी को देखते हुए जनता को उम्मीद है कि आप बदायूं को इस खोखला करने वाले कारोबार से मुक्ति दिलाएंगे। शहर की जनता और दलित समाज आपका ऋणी रहेगा।"
भावाधस का परिचय...
भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज का केंद्रीय संगठन नई दिल्ली में स्थित है। नवीन विद्यार्थी बदायूं के मोहल्ला लोटनपुरा, थाना कोतवाली सदर के निवासी हैं।
Location : Budaun
Published : 21 May 2026, 3:59 PM IST