Ballia: डूब रही चार लड़कियों को बचाने में दो युवक बहे, मची चीख-पुकार; जानें क्या हुआ

गंगा नदी के शिवरामपुर संगम घाट (ब्यासी) पर रविवार की सुबह मुंडन संस्कार के दौरान दो किशोरियों समेत चार डूब गये। इस घटना से गंगा किनारे हड़कम्प मच गया। वहीं, नाते-रिश्तेदारों के साथ ही घर वालों में चीख- पुकार मच गयी।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 3 May 2026, 1:26 PM IST
google-preferred
Ballia: गंगा नदी के शिवरामपुर संगम घाट (ब्यासी) पर रविवार की सुबह मुंडन संस्कार के दौरान दो किशोरियों समेत चार डूब गये। इस घटना से गंगा किनारे हड़कम्प मच गया। वहीं, नाते-रिश्तेदारों के साथ ही घर वालों में चीख- पुकार मच गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से तलाश कराने में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक सफलता नहीं मिल सकी है।

यह है पूरा मामला

फेफना थाना क्षेत्र के कल्याणीपुर निवासी वशिष्ठ चौहान के घर से मुंडन संस्कार के लिए लोग बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर घाट पर रविवार की सुबह पहुंचे थे। सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। इसी बीच, स्नान करते वक्त चार लड़कियां डूबने लगी। उन्हें बचाने के लिए दो युवक नदी में कूदे। लेकिन बचाने के चक्कर में दोनों युवक भी डूब गये। हालांकि डूब रही चार में से दो किशोरियों को बचा लिया गया।

तलाशी के लिए  बुलाई गयी एसडीआरएफ 

फिलहाल गंगा में डूबे हर्षिता चौहान (17) पुत्री अजीत चौहान, नंदिता चौहान (12) पुत्री अजीत चौहान निवासीगण रामपुर भोज, थाना गडवार, बलिया तथा अरुण चौहान (20) पुत्र मोहन चौहान निवासी कल्यानीपुर, थाना फेफना बलिया ईव अर्जुन चौहान (19) पुत्र मुरली चौहान (निवासी खिलाड़ी महेशपुर, गाजीपुर की तलाश जारी है। लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है। इनकी तलाश के लिए एसडीआरएफ बुलाई गयी है।

Ballia: जानें किसानों की मेहनत को आग से बचाव के लिए प्रशासन ने क्या की पहल

इस बाबत सीओ नगर मो उस्मान ने बताया कि शहर कोतवाली के शिवरामपुर घाट पर चार युवक-युवतियां नहा रहे थे। इसी बीच एक का पैर फिसलने के बाद तीन और उसको बचाने की आगे बढ़े तो उसी क्रम में चारों डूब गए । चारों को स्थानीय मछुआरों और फायर ब्रिगेड की टीम के मदद से ढ़ुढ़वाया जा रहा है। इसके अलावा एसडीआरएफ की टीम भी गोरखपुर से आ रही है, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Location :  Ballia

Published :  3 May 2026, 1:26 PM IST

Advertisement