
दो चचेरे भाइयों की मौत से गांव में मातम (Img: Dynamite News)
Sitapur: थाना क्षेत्र के केवड़ा ग्राम पंचायत के पास बुधवार दोपहर नाले में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम ने काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को नाले से बाहर निकलवाया। मृतकों की पहचान सुरेंद्र और संजय के रूप में हुई है। दोनों आपस में चचेरे भाई थे।
जानकारी के अनुसार, दोनों भाई खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में नाला पार करते समय अचानक एक भाई का पैर फिसल गया और वह नाले में गिरकर डूबने लगा। उसे डूबता देखकर दूसरे भाई ने बचाने के लिए नाले में छलांग लगा दी। नाले की गहराई अधिक होने के कारण वह भी संभल नहीं सका और दोनों पानी में डूब गए।
ये भी पढ़ें- रात के अंधेरे में पहुंच रही पनीर की खेप? कोल्हुई में उठे सवाल, सिद्धार्थनगर से जुड़ रहे तार
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को नाले से बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें- जल जीवन मिशन पर DM का शिकंजा, BDO-ADO को फील्ड में उतरने का फरमान; अधूरी परियोजनाओं पर सख्त तेवर
हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा है। प्रशासन की ओर से मृतकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। दैवीय आपदा/आपदा राहत कोष के तहत नियमानुसार दोनों मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अहेतुक सहायता राशि दी जाएगी। मुआवजे की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने के लिए लेखपाल और राजस्व टीम को आवश्यक दस्तावेज तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
Location : Sitapur
Published : 19 August 2026, 9:30 PM IST
Topics : Drowning Accident Sitapur News UP News