
सीतापुर में पर्यटन योजनाओं को नई रफ्तार (Img: Dynamite News)
Sitapur: सीतापुर जिले में पर्यटन विकास योजनाओं की हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. मंगलवार को खुद मैदान में उतर गए। उन्होंने मिश्रिख क्षेत्र के अति प्राचीन महादेव मंदिर परिसर सहित कई निर्माणाधीन परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया और कार्यों की प्रगति व गुणवत्ता की बारीकी से जांच की।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने महादेव मंदिर परिसर में बन रहे बहुउद्देशीय हॉल, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सुलभ शौचालय, साइनेज और अन्य विकास कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद ग्राम पिपरी और लोकनापुर में पर्यटन विकास योजना के तहत बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं से जुड़े सिविल और सैनिटेशन कार्यों का भी निरीक्षण किया।
ये भी पढ़ें - Sitapur News: सावन के पहले सोमवार पर नैमिषारण्य में उमड़ा आस्था का सैलाब, IG और SP ने संभाला मोर्चा
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने साफ शब्दों में कहा कि निर्माण कार्यों में न गुणवत्ता से समझौता होगा और न ही समय-सीमा में ढिलाई बर्दाश्त की जाएगी। उन्होंने कार्यदायी संस्था और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय के भीतर मानकों के अनुरूप पूरी कराई जाएं। साथ ही उच्च गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि निर्माण कार्य टिकाऊ और उपयोगी साबित हों।
ये भी पढ़ें - Sitapur News: कांवड़ यात्रा पर टूटा दुखों का पहाड़, DJ में उतरा हाईटेंशन लाइन का करंट, 2 की दर्दनाक मौत
Location : Sitapur
Published : 4 August 2026, 7:19 PM IST