जिस ड्रम ने खोला था राज, अब उसी केस में फैसले की बारी; सौरभ हत्याकांड में कल सुनाया जाएगा फैसला

मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अब वह दिन करीब आ गया है, जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। अदालत में दोनों पक्षों की अंतिम बहस पूरी हो चुकी है और 30 सितंबर को फैसला सुनाया जा सकता है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 29 September 2026, 1:35 PM IST
google-preferred

Meerut: चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। इस मामले में अदालत में अभियोजन और बचाव पक्ष की अंतिम बहस पूरी हो चुकी है। अब जिला अदालत 30 सितंबर 2026 को अपना फैसला सुना सकती है। फैसले को लेकर सौरभ के परिवार के साथ-साथ इस चर्चित मामले पर नजर रखने वाले लोगों की निगाहें अदालत पर टिकी हैं।

अभियोजन ने गवाहों और साक्ष्यों को बनाया आधार

अभियोजन पक्ष का कहना है कि मामले में सामने आए वैज्ञानिक साक्ष्यों और गवाहों के बयानों को अदालत के सामने क्रमवार रखा गया है। जिला शासकीय अधिवक्ता कृष्ण कुमार चौबे के मुताबिक, अभियोजन ने करीब 22 गवाहों के बयान और दूसरे महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर अपना पक्ष रखा है।

ये भी पढ़ें- मैनपुरी में अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा के साथ ऐसा क्या हुआ? सुबह होते ही मचा बवाल, सड़कों पर उतरा समाज

वहीं, बचाव पक्ष ने अभियोजन की कहानी पर सवाल उठाए हैं। बचाव पक्ष की ओर से चश्मदीद गवाह नहीं होने की दलील दी गई है। साथ ही दोनों आरोपियों को संपत्ति विवाद में फंसाए जाने की बात भी कही गई है। अब दोनों पक्ष अपनी-अपनी दलीलें अदालत के सामने रख चुके हैं। ऐसे में फैसला किन तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आता है, यह 30 सितंबर को स्पष्ट होगा।

नीले ड्रम से सामने आया था सनसनीखेज मामला

सौरभ राजपूत की हत्या का मामला मार्च 2025 में सामने आया था। मेरठ के ब्रह्मपुरी स्थित एक मकान से पुलिस ने एक नीला प्लास्टिक ड्रम बरामद किया था। पुलिस के अनुसार, ड्रम के अंदर सीमेंट भरा हुआ था और उसी में सौरभ के शव के टुकड़े मिले थे। ड्रम को काटकर बाहर निकाले गए शव के हिस्सों ने पूरे मामले को बेहद गंभीर बना दिया था। जांच आगे बढ़ने के साथ सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला के नाम सामने आए। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें- झांसी में सुकुवा-ढुकुवा डैम में डूबने से तीन युवकों की मौत, गुमशुदा दोस्तों के शव मिलने से मचा कोहराम

अब अदालत के फैसले का इंतजार

मामले की सुनवाई के दौरान जांच से जुड़े कई पहलुओं और साक्ष्यों को अदालत के सामने रखा गया। अभियोजन ने जहां अपने साक्ष्यों को मामले की कड़ी बताया, वहीं बचाव पक्ष ने आरोपों पर सवाल उठाए।अब अंतिम फैसला अदालत को करना है।

Location :  Meerut

Published :  29 September 2026, 1:35 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement