
सपा का हल्ला बोल
Maharajganj: रसोई और व्यवसायिक गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर राजनीति गरमा गई है। गैस की लगातार हो रही किल्लत से परेशान आम उपभोक्ताओं और छोटे कारोबारियों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई है। सपा नेताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गैस आपूर्ति को जल्द सामान्य करने और कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की है।
महराजगंज में रसोई और व्यवसायिक गैस की किल्लत को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सपा नेताओं ने गैस सप्लाई जल्द सुचारू कराने और सिलेंडरों की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की। गैस न मिलने से आम उपभोक्ता और होटल-ढाबा संचालक परेशान हैं। सपा ने जिम्मेदार… pic.twitter.com/L49AKhTP8f
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 13, 2026
जिले में इन दिनों रसोई गैस और व्यवसायिक गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। इसी मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। सपा नेताओं ने बताया कि जिले में गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित होने से आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ होटल और ढाबा संचालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसियों और कुछ लोगों की मिलीभगत से सिलेंडरों की कालाबाजारी हो रही है। जिसकी वजह से जरूरतमंद लोगों को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर उपभोक्ताओं को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है जबकि व्यवसायिक गैस न मिलने से छोटे कारोबार प्रभावित हो रहे हैं।
महराजगंज के लाल ने रच दिया इतिहास! छोटे कस्बे के आशीषित ने तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड, जानें कौन है वो?
ज्ञापन के माध्यम से समाजवादी पार्टी ने प्रशासन से मांग की है कि गैस की आपूर्ति को जल्द से जल्द सुचारू कराया जाए और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सपा नेताओं ने यह भी कहा कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पार्टी जनहित में बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी। इस दौरान सपा नेताओं ने कहा कि आम जनता की परेशानी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और प्रशासन को तुरंत इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कराने की मांग उठाई।
Location : Maharajganj
Published : 13 March 2026, 2:01 PM IST
Topics : Gas Black Marketing gas cylinder shortage LPG Crisis Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Samajwadi Party