महराजगंज में रसोई और कमर्शियल गैस की किल्लत पर सपा का हल्ला बोल, प्रदर्शन कर उठाई ये बड़ी मांग
महराजगंज में रसोई और व्यवसायिक गैस की किल्लत को लेकर समाजवादी पार्टी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सपा नेताओं ने गैस सप्लाई जल्द सामान्य करने, कालाबाजारी रोकने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से समाजवादी पार्टी ने प्रशासन से मांग की है कि गैस की आपूर्ति को जल्द से जल्द सुचारू कराया जाए।