Road Accident: फरेंदा में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज के फरेंदा और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 18 May 2026, 12:12 PM IST

Maharajganj:  महराजगंज के फरेंदा और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है।

कैसे हुआ हादसा?

पहली घटना फरेंदा क्षेत्र के महदेवा दुबे के पास हुई,जहां कार और बाइक की भिड़ंत में अब्दुल अंसारी पुत्र मोहम्मद यूनुस निवासी भगवानपुर टोला लालपुर थाना पुरन्दरपुर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि टक्कर काफी जोरदार थी, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और अब्दुल अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

फरेंदा बाइक दुर्घटना में घायल

दूसरी घटना कम्हरिया खुर्द स्थित हरियाली पेट्रोल पंप के निकट हुई। यहां विन्दयास त्रिपाठी पुत्र विनायक त्रिपाठी निवासी वार्ड नंबर 9 आनंदनगर थाना फरेंदा बाइक दुर्घटना में घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक अनियंत्रित होने से हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए भेजा।

तीसरी घटना महदेवा बुजुर्ग के समीप हुई,जहां शकुंतला पत्नी लक्ष्मीनारायण निवासी करमहवां थाना पुरन्दरपुर बाइक से गिरकर घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक संतुलन बिगड़ने से वह गिर पड़ीं और उन्हें चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद करते हुए अस्पताल पहुंचाया।

नोएडा का त्विशा शर्मा मौत मामला अब CM और Supreme Court तक पहुंचा, मां-बाप ने बताई पूरी दर्दनाक कहानी

वहीं चौथी घटना रात के समय हुई, जिसमें प्रमोद पाठक पुत्र तीरथ निवासी बड़िहारी बाजार थाना कोल्हुई सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। दुर्घटना किस वाहन से हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। उन्हें भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Sonbhadra Crime: प्रधान की मौत के बाद फर्जी डोंगल से करोड़ों का गबन, एडीओ पंचायत समेत 8 पर FIR

चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों को सड़क दुर्घटना में चोटें आई हैं और उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने संबंधित घटनाओं की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Location :  Maharajganj

Published :  18 May 2026, 12:12 PM IST