
दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली आएंगे राहुल गांधी फोटो सोर्स-डाइनामाइट न्यूज
Raebareli : नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी 19 मई को दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली आ रहे हैं। राहुल गांधी अपने कार्यक्रमों की कड़ी में बछरावां, खीरों, लालगंज व रायबरेली शहर अमेठी जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। साथ ही राही ब्लाक के लोध वारी में स्वतंत्रता सेनानी वीरा पासी की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे।
क्या है पूरी खबर?
अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा ने राहुल गांधी के दो दिवसीय दौरे के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि सांसद राहुल गांधी का दो दिवसीय रायबरेली व अमेठी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। यह वही कार्यक्रम है जो पिछली बार किसी राजनीतिक कारणों से कैंसिल हो गया था। 19 तारीख को राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उसके बाद में बछरावां क्षेत्र में सांसद निधि से बने बारात घर का लोकार्पण करेंगे। वहीं ग्रामीणों से बातचीत भी करेंगे। उसके बाद खीरों में कार्यकर्ताओं की मीटिंग करके उनसे संवाद करेंगे।
Deoria News: महंगाई और NEET Paper Leak पर ठेले पर बाइक लेकर उतरे समाजवादी कार्यकर्ता
नई सड़क का लोकार्पण
इसके बाद महिला संवाद कार्यक्रम लालगंज में आयोजित होगा उसमें भाग लेंगे। लालगंज के बाद वह शहर में पीएसी के सामने नगर पालिका की एक नई सड़क का लोकार्पण भी करेंगे। इसके बाद वे रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद अगले दिन 20 मई को सांसद गेस्ट हाउस में सुबह 9:00 बजे से डेढ़ घंटे तक आम जनता से रूबरू होंगे । इसके बाद वे शहीद वीर पासी के गांव जाकर उनकी मूर्ति का अनावरण भी करेंगे।
गोरखपुर को मिले नए एडीएम सिटी, गजेंद्र कुमार ने संभाला कार्यभार
सुरक्षा व्यवस्था में प्रशासनिक तैयारियां पूरी
कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी अमेठी जनपद जाएंगे। वहां कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। जहां ग्राम सभाओं के लोगों से वार्तालाप करेंगे। इसके बाद में वे अमेठी के संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल, मुंशीगंज में 24 लाख रुपये की लागत से बनी अल्ट्रासाउंड की मशीन डोनेट करेंगे। वहीं वे अस्पताल के ऑडिटोरियम हॉल का भी उद्घाटन करेंगे। इसके बाद में वापस लखनऊ चले जाएंगे। वहीं जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि सांसद राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जनपद में हो रहे कार्यक्रमों पर अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है सुरक्षा व्यवस्था में प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Location : Raebareli
Published : 18 May 2026, 6:24 PM IST
Topics : amethi raebareli news Rahul Gandhi UP News