Raebareli News: रायबरेली में किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मातम

जनपद के ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के मतरौली ग्राम पंचायत में रविवार सुबह एक 16 वर्षीय किशोरी ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है। मृतका की पहचान हरकेश की पुत्री कुसुम (16 वर्ष) के रूप में हुई है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 26 April 2026, 9:19 PM IST

Raebareli: रायबरेली जनपद के ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के मतरौली ग्राम पंचायत में रविवार सुबह एक 16 वर्षीय किशोरी ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है।

मृतका की पहचान हरकेश की पुत्री कुसुम (16 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रविवार को कुसुम घर के एक कमरे में अकेली थी। इसी दौरान उसने अपनी साड़ी का फंदा बनाकर छत के पंखे के कुंडे से लटककर जान दे दी।

काफी देर तक कमरे से कोई हलचल न होने पर परिजनों को चिंता हुई। जब उन्होंने कमरे के भीतर देखा, तो कुसुम का शव फंदे से लटकता मिला। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

स्थानीय पुलिस मौके पर

ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के पीछे के सटीक कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगो की मदद से बाहर निकाला

वहीं शिवगढ़ थाना क्षेत्र के रुद्र पुर में एक महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। कुएं में कूद कर आत्महत्या का प्रयास करने वाले महिला को स्थानीय लोगो की मदद से बाहर निकाला गया जिसके बाद गंभीर हालत में महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला ने आत्महत्या करने का प्रयास क्यों किया इसके बारे में अभी जानकारी नही मिली है।

जगतपुर थाना क्षेत्र के गांव रानीगंज में एक युवक ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया उसे आनन फानन में परिजनों के द्वारा सीएचसी में भर्ती किया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताते हैं कि परिवारिक कलह के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिला अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है।

Location :  Raebareli

Published :  26 April 2026, 9:00 PM IST