Raebareli News : रायबरेली में सिरफिरे आशिक ने की सारी हदें पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर सिरफिरे आशिक की हरकत जानने के बाद आप माथा पकड़ लेंगे। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 26 April 2025, 7:53 PM IST
google-preferred

रायबरेली : उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां लालगंज थाना क्षेत्र के सातनपुर गांव में एक सिरफिरे आशिक ने सारी हदें पार कर दी। सिरफिरे आशिक की करतूत देख कर आप दंग रह जाओगे।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक,  सातनपुर गांव में एक सिरफिरे आशिक ने एक महिला से छेड़छाड़ के दौरान उसकी ऊँगली चबा ली। एकतरफा प्यार में अंधे युवक ने बाजार से सब्जी लेकर लौट रही महिला के साथ पहले छेड़छाड़ की और जब महिला ने विरोध किया तो उसने हमला कर दिया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, सातनपुर गांव की रहने वाली संगीता सब्जी लेने बाजार गई थी। लौटते समय गांव के ही रहने वाले दिनेश मिश्रा ने रास्ते में उसे रोककर छेड़छाड़ शुरू कर दी। संगीता ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत विरोध किया और दिनेश की पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान मौका पाकर आरोपी ने संगीता की ऊँगली को जोर से काट लिया।

हमले में घायल संगीता दर्द से कराहती हुई जमीन पर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया और परिजनों की तहरीर पर आरोपी दिनेश मिश्रा को हिरासत में ले लिया।

थाना प्रभारी लालगंज संजय सिंह ने बताया कि दिनेश मिश्रा शराब के नशे में था और उसी हालत में महिला से छेड़छाड़ कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

स्थानीय लोगों ने क्या कहा?

स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी पहले भी इस तरह की हरकतों के लिए बदनाम था। इस घटना के बाद गांव में काफी आक्रोश है और लोग महिला की बहादुरी की सराहना कर रहे हैं। पुलिस ने पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है और मामले की जांच तेजी से की जा रही है। इस घटना के बाद लोगों ने आक्रोश जताया है। इस तरह की हरकते करना समाज के लिए ठीक नहीं है। ऐसी घटनाएं समाज को और गंदा बना रही है। ये सब यहां के लोगों का कहना है। इस खबर को लेकर आपकी क्या राय है जरूर साझा करें। साथ ही अपने जिले की हर छोटी से लेकर बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए डाइनामाइट न्यूज़ चैनल को जरूर फॉलो करें।

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 26 April 2025, 7:53 PM IST