हिंदी
अस्पताल में पुलिस बल मौजूद
Raebareli: एक दिल दहला देने वाला हादसा गंगा एक्सप्रेसवे पर सामने आया। भंडारे से प्रसाद लेकर घर लौट रही 9 लड़कियों की ज़िंदगी एक पल में खतरे में पड़ गई। तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया, जिससे 4 लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई और 5 गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा जगतपुर थाना क्षेत्र के चूली गांव के पास हुआ।
मौके पर अफरा-तफरी और पीड़ितों की चीखें
गांव वालों के मुताबिक, रविवार को चूली गांव के नए मंदिर में भंडारा था। 10-12 लड़कियां प्रसाद लेकर पैदल अपने गांव लौट रही थी। तभी लालगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लड़कियों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कई लड़कियां एक्सप्रेस-वे के नीचे गड्ढे में जा गिरी।
रायबरेली में तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन ने तीन युवकों को कुचला, हादसे में 2 की मौत
मृतकों की पहचान
हादसे में शालिनी (22), हिमांशी (23), रश्मि (14) और आसमा (18) की मौत हुई। सभी लड़कियां ग्राम पंचायत कोडर की रहने वाली थी। सूचना पाकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। रश्मि की मां तो बार-बार अपनी बेटी को सहलाते और दहाड़ मारकर रोती नजर आई।
घायलों का इलाज और पुलिस की कार्रवाई
5 लड़कियों को गंभीर हालत में पहले जगतपुर अस्पताल और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है, लेकिन ड्राइवर फरार है। उसकी तलाश जारी है। विधायक मनोज पांडेय ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। घायल मीना ने बताया कि तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंदते हुए निकल गई और इस हादसे में 4 लड़कियों की जान चली गई।
गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसों का खतरा
हालांकि गंगा एक्सप्रेस-वे अभी यातायात के लिए नहीं खोला गया है, आसपास के गांवों के लोग इसे बेधड़क कार और बाइक दौड़ाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। रविवार के इस हादसे ने फिर दिखा दिया कि तेज रफ्तार और लापरवाही कितनी खतरनाक साबित हो सकती है।
Location : Raebareli
Published : 9 February 2026, 9:14 AM IST
Topics : raebareli news Road Accident UP News