रायबरेली पुलिस का बड़ा खुलासा, जेवर चोरी के मामले में दो लोग गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

रायबरेली पुलिस ने बड़ी चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए करीब 16 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। थाना डीह पुलिस ने इस मामले में एक अभियुक्त और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। ॉ

Raibareli: जनपद में आज थाना डीह पुलिस ने लाखों रुपये की चोरी की घटना का खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि 6 फरवरी को हरेन्द्र सिंह पुत्र स्वर्गीय जान्हवीशरण सिंह, निवासी ग्राम हाजीपुर, ने थाना डीह में तहरीर दी थी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार 5 फरवरी की रात पीड़ित अपने पूरे परिवार के साथ शादी समारोह में गया हुआ था। अगले दिन जब वह घर लौटा तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के आभूषणों के साथ-साथ तीन बोरी धान भी चोरी कर लिया है।

पुलिस टीम की जांच शुरू

तहरीर के आधार पर थाना डीह पर मु0अ0सं0 22/2026 धारा 331(3)/305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई, जिसने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और संदिग्धों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के बाद पुलिस को अहम सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर कार्रवाई शुरू की गई।

Kanpur Lamborghini Case: तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा पर एफआईआर, तेज रफ्तार में 6 लोगों को उड़ाया था

जंगल में छिपाया था चोरी का माल

8 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर थाना डीह पुलिस टीम ने विजय कुमार उर्फ लल्लू पुत्र रामकुमार सरोज, निवासी ग्राम हाजीपुर को हाजीपुर जंगल के पास से गिरफ्तार किया। उसके साथ एक बाल अपचारी को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया। कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि 5 फरवरी की रात करीब 10 बजे उन्होंने हरेन्द्र सिंह के घर का ताला तोड़कर तीन बोरी धान और अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए थे। चोरी के बाद वे सारा माल पास के जंगल में छिपा आए थे और उसी को देखने दोबारा मौके पर पहुंचे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में बढ़ाई SIR की तारीख, ममता बनर्जी की याचिका पर सुनाया ये फैसला; जानिये पूरा अपडेट

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए आभूषण बरामद कर लिए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई जा रही है। अभियुक्त विजय कुमार को विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है, जबकि बाल अपचारी को किशोर न्यायिक बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और चोरी जैसी घटनाओं में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 9 February 2026, 5:56 PM IST

Advertisement
Advertisement