हिंदी
वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Prayagraj: प्रयागराज पुलिस ने थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0- 95/2025 धारा 137(2)/87 बी0एन0एस0 में वांछित अभियुक्त छोटू भारतीया को मुखबिर की सूचना पर थाना करैली पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को शेख सरवां मोड़ के पास थाना क्षेत्र पूरामुफ्ती से गिरफ्तार किया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
अभियुक्त की पहचान छोटू भारतीया पुत्र रमेश भारतीया निवासी सैदपुर खास थाना करैली जनपद प्रयागराज के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार प्रयागराज पुलिस आयुक्त जोगेन्द्र कुमार एवं अपर पुलिस आयुक्त प्रयागराज कानून व्यवस्था डॉक्टर अजयपाल शर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस उपायुक्त नगर मनोज कुमार शांडिल्य के निर्देश के क्रम में सहायक पुलिस सहायक भूमनगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष धूमनगंज मनोज कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना पूरामुफ्ती पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त में छोटू भारतीया पुत्र रमेश भारतीया निवासी सैदपुर खास थाना करैली जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 21 वर्ष बताया जा रहा है। इसको लेकर धारा 137(2)/87 बी0एन0एस0 लगाई जा चुकी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में संजीव कुमार चौधरी, चौकी प्रभारी बमरौली, थाना पूरामुफ्ती, अमित कुमार सिंह, थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज का नाम शामिल है।
Location : Prayagraj
Published : 28 September 2025, 3:10 AM IST
Topics : arrested police Prayagraj wanted accused