“मां, हम अभी आते हैं…” और फिर नहीं लौटे! नाले में समाए दो सगे भाई, कांप उठा इलाका

प्रतापगढ़ के सांगीपुर थाना क्षेत्र के दुल्लापुर घाट स्थित मट्टन नाले में नहाने गए दो मासूम बच्चे गहरे पानी में डूबकर लापता हो गए। दोनों बच्चों की पहचान 13 वर्षीय आईशा और 7 वर्षीय राम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 17 August 2026, 5:32 PM IST
google-preferred

Pratapgarh: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर थाना क्षेत्र के दुल्लापुर घाट स्थित मट्टन नाले में नहाने गए दो मासूम बच्चे गहरे पानी में डूबने के बाद लापता हो गए। हादसे के बाद से दोनों बच्चों की तलाश जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नहाने गए थे पांच बच्चे

जानकारी के अनुसार, सांगीपुर थाना क्षेत्र के गाड़ी दर्रा निवासी अरविंद कुमार सिंह के बच्चे गांव के अन्य बच्चों के साथ दुल्लापुर घाट स्थित मट्टन नाले में नहाने गए थे। बरसात के कारण नाले में पानी का बहाव तेज था। इसी दौरान अरविंद की 13 वर्षीय बेटी आईशा और 7 वर्षीय बेटा राम सिंह गहरे पानी में चले गए। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। साथ मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।

Pratapgarh: टूटी छत, बिखरे सपने और बहते आंसू; प्रतापगढ़ हादसे के पीड़ित अमन से मिलकर भावुक हुई पल्लवी पटेल

ग्रामीणों ने शुरू की तलाश

बच्चों के डूबने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर नाले में उनकी तलाश शुरू की। हालांकि, पानी का बहाव तेज होने और नाले में गहराई अधिक होने के कारण बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलते ही सांगीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों की तलाश शुरू कराई। नाले के गहरे पानी के साथ आसपास के इलाकों में भी खोजबीन की जा रही है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक दोनों बच्चों का पता नहीं चल सका था।

Pratapgarh: अखिलेश यादव की हिरासत पर भड़के सपाई, सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

पांच बच्चों के नहाने जाने की जानकारी

सांगीपुर पुलिस के अनुसार, दुल्लापुर घाट के मट्टन नाले में पांच बच्चे नहाने गए थे। इनमें से दो बच्चे गहरे पानी में चले जाने के बाद लापता हो गए। दोनों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे की खबर के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में भी मातम का माहौल है।

Location :  Pratapgarh

Published :  17 August 2026, 5:32 PM IST

Related News

Advertisement