
देवरिया में पुलिस मुठभेड़
Deoria: जनपद के थाना रुद्रपुर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। बदमाश को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना रात रामपुर चौराहे पर हुई। गोली लगने वाले बदमाश की पहचान प्यारेलाल प्रजापति पुत्र लालचन्द्र प्रजापति के रूप में हुई है। वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि रुद्रपुर क्षेत्र में शराब की दुकानों में चोरी करने वाला बदमाश असवनपार की तरफ से आ रहा है।
प्राप्त सूचना पर पुलिस की टीम ने सेमरौना पुल पर बैरियर लगाकर असवनपार से आने वाले मार्ग पर चेकिंग जारी की। इस बीच कुछ देर बाद एक संदिग्ध बोलेरो वाहन असवनपार की तरफ से आयी जिसे रुकने का इशारा किया गया तो वाहन का चालक वाहन को तीव्रता से नकईल की तरफ जाने वाले मार्ग की तरफ मोड़ दिया और भागने लगा जिसका पुलिस ने पीछा किया। सेमरौना श्मशान घाट के पास वाहन चालक ने पुलिस बल को लक्ष्य बनाकर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया।
देवरिया में विधायक ने उड़ाई ट्रैफिक नियमों की धज्जियां, जनता बोली कानून…
फायरिंग करने से वाहन अनियंत्रित हो गई तथा श्मशान घाट के मोड़ के पास जाकर मिट्टी के टिले में भिड़ गई। वाहन चालक, वाहन से तमंचा सहित उतर कर खाली खेत में भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा आवाज देकर आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया लेकिन वह रुका नहीं दुबारा से अपने हाथ में लिये तमंचे से पुलिस बल को जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायर की जो अभियुक्त के बायें पैर में लग गई।
पुलिस पूछताछ में घायल ने अपना नाम प्यारेलाल प्रजापति पुत्र लालचन्द्र प्रजापति साकिन मीरपुर ओड़ासन थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर बताया। अभियुक्त के पास से चोरी के 13,950-/ रुपये, 01 अदद डीवीआर व घटना में प्रयुक्त 01 अदद लोहे की राड व 01 अदद चोरी का बोलेरो वाहन रजि0न0 UP12 P 5732 व 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 03 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर व 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
देवरिया में प्रेमी के खातिर रेलवे टावर पर चढ़ी किशोरी, इस जिद पर अड़ी
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच में जुट गई है। अभियुक्त के खिलाफ आजमगढ़ में कई मामले दर्ज है।
Location : Deoria
Published : 19 May 2026, 6:53 AM IST