हिंदी
शाम होते ही कोल्हुई में पुलिस का एक्शन
Maharajganj: कोल्हुई कस्बे की सड़कों पर अचानक बढ़ी हलचल ने लोगों को चौंका दिया। जहां रोजाना की तरह वाहन दौड़ रहे थे, वहीं पुलिस की सख्त मौजूदगी ने नियम तोड़ने वालों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। एक-एक वाहन की जांच और मौके पर कार्रवाई ने माहौल को पूरी तरह बदल दिया।
उत्तर प्रदेश के कोल्हुई कस्बे में शुक्रवार शाम पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सड़कों पर गुजर रहे वाहनों को रोककर उनकी गहन जांच की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना और सड़क हादसों पर रोक लगाना रहा।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहनों के सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच की। जिन लोगों के पास रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस या अन्य कागजात पूरे नहीं थे, उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की गई। इस दौरान दर्जनों दोपहिया वाहनों का चालान काटा गया, जिससे नियमों की अनदेखी करने वालों में हड़कंप मच गया।
अभियान के दौरान हेलमेट न पहनने वालों पर भी पुलिस की नजर रही। हालांकि, सिर्फ चालान करने के बजाय पुलिस ने लोगों को जागरूक भी किया। अधिकारियों ने साफ कहा कि हेलमेट सिर्फ नियम नहीं, बल्कि सुरक्षा के लिए जरूरी है। कई लोगों ने मौके पर ही अपनी गलती मानते हुए आगे से नियमों का पालन करने का भरोसा दिलाया।
Maharajganj News: कोल्हुई थाने पर SP का अचानक औचक निरीक्षण, लापरवाही को लेकर दिया ये बड़ा बयान
इस चेकिंग अभियान में पुलिस टीम पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। एसआई हरीश मौर्य, शहनवाज, सुधाकर और नागेंद्र समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे और अभियान को सफल बनाया।
इस कार्रवाई के जरिए पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि अब यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले समय में भी ऐसे अभियान जारी रहने की संभावना है, ताकि सड़क सुरक्षा को और मजबूत किया जा सके।
Location : Maharajganj
Published : 3 April 2026, 6:47 PM IST