Maharajganj News: कोल्हुई थाने पर SP का अचानक औचक निरीक्षण, लापरवाही को लेकर दिया ये बड़ा बयान

महराजगंज के कोल्हुई थाने का पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं, अभिलेखों और साफ-सफाई का जायजा लिया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को अनुशासन, सतर्कता और जनसुनवाई में सुधार के कड़े निर्देश दिए। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 3 April 2026, 3:47 PM IST
google-preferred

Maharajganj: उत्तर प्रेदश में महराजगं के कोलहुई थाना परिसर में शुक्रवार को उस समय हलचल तेज हो गई, जब शक्ति मोहन अवस्थी अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। बिना पूर्व सूचना के हुए इस निरीक्षण ने पुलिसकर्मियों को अलर्ट मोड में ला दिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं का गहन जायजा लिया। उन्होंने थाने के अभिलेखों को भी चेक किया और उनकी अपडेट स्थिति के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा मालखाना और हवालात का निरीक्षण करते हुए उन्होंने रिकॉर्ड के रख-रखाव और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। जहां-जहां कमी नजर आई, वहां तुरंत सुधार के निर्देश दिए गए।

अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान एसपी ने साफ तौर पर कहा कि थाना स्तर पर अपराध नियंत्रण सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में होने वाली छोटी-बड़ी घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई की जाए, ताकि अपराधियों में डर बना रहे।

Maharajganj News

औचक निरीक्षण

Budaun News: पेड़ पर चढ़ रहा था युवक, एक पल में बदल गई जिंदगी; जानिये पूरा मामला

साथ ही उन्होंने जनसुनवाई की व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाले हर व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुना जाए और उसका समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाए। एसपी अवस्थी ने यह भी स्पष्ट किया कि जनता के साथ व्यवहार संवेदनशील और जिम्मेदार होना चाहिए, ताकि पुलिस और आम लोगों के बीच विश्वास मजबूत हो सके।

अनुशासन और सतर्कता में ढिलाई बर्दाश्त नहीं

निरीक्षण के दौरान शक्ति मोहन अवस्थी ने ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हर कर्मचारी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करे और किसी भी तरह की लापरवाही न बरते।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अनुशासनहीनता या कार्य में ढिलाई पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिसकर्मियों को हर समय सतर्क रहने और अपने कार्यों के प्रति जिम्मेदार रहने के निर्देश दिए गए।

Maharajganj: परसौना ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार के बड़े आरोप, ग्राम विकास अधिकारी पर लटकी तलवार

इस अचानक निरीक्षण के बाद थाना कोल्हुई की कार्यप्रणाली में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि ऐसे औचक निरीक्षण पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं और इससे आम जनता को भी बेहतर सुरक्षा और सेवा मिलती है।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 3 April 2026, 3:47 PM IST

Advertisement