हिंदी
Deoria: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा सोने को लेकर जारी किए गए नए फरमान और बढ़ती सरकारी सख्ती से देवरिया के सर्राफा कारोबारियों में भारी नाराजगी है। व्यापारियों का साफ कहना है कि सरकार के इस फैसले से न सिर्फ उनका धंधा चौपट हो रहा है, बल्कि आम जनता और ग्राहकों पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है।
शहर के मुख्य सर्राफा बाजार में गुरुवार को जब डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंची, तो वहां व्यापारियों की चिंता साफ चेहरे पर दिखाई दी। बाजार के जाने-माने स्वर्णकार हीरा वर्मा और श्याम वर्मा ने इस नए नियम पर खुलकर अपनी बात रखी।
"बाजार में पहले से ही महंगाई और सुस्ती की मार है। ऐसे में सरकार के इस नए फरमान ने हमारी चिंताओं को और बढ़ा दिया है। यह नियम छोटे कारोबारियों के बिल्कुल खिलाफ है, सरकार को इस पर दोबारा विचार करना चाहिए।"
सर्राफा व्यापारियों के मुताबिक, सोने की खरीद-बिक्री में पहले ही इतनी कागजी औपचारिकताएं बढ़ा दी गई हैं कि ग्राहकों ने बाजार से दूरी बना ली है। अब एक साल के लिए लागू हुए इस नए आदेश ने ग्राहकों को असमंजस में डाल दिया है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने जल्द ही इस नियम में ढील नहीं दी, तो आने वाले शादी-विवाह के सीजन में व्यापार पूरी तरह ठप हो जाएगा।
Location : Deoria
Published : 16 May 2026, 11:36 AM IST
Topics : Deoria Sarafa Bazar Deoria News Dynamite News Deoria pm modi gold appeal news pm modi gold buy rules