
3 शातिर गिरफ्तार
Banda : जिले में अपराधियों के हौसले पर पुलिस ने बड़ा प्रहार करते हुए चोरी और टप्पेबाजी के संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। लंबे समय से लोगों को झांसे में लेकर ठगी करने वाले इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर पुलिस ने न सिर्फ उनकी चालबाजियों का पर्दाफाश किया, बल्कि उनके अवैध रूप से कमाए गए पैसों पर भी बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत थाना बबेरु पुलिस ने यह कार्रवाई की। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज और क्षेत्राधिकारी बबेरु कृष्ण कांत त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी और सीसीटीवी सर्विलांस के आधार पर गिरोह का सुराग लगाया और तीनों आरोपियों को धर दबोचा।
जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह के सदस्य सुनियोजित तरीके से लोगों को निशाना बनाते थे। कभी रास्ते में चोरी तो कभी “पैसे दोगुने करने” का लालच देकर ठगी करते थे। एक सदस्य आसपास की गतिविधियों पर नजर रखकर पीड़ित का भरोसा जीतता था, जबकि बाकी सदस्य मौका पाकर रकम लेकर फरार हो जाते थे।
Amethi Road Accident: टांडा-बांदा राजमार्ग पर प्याज लदा ट्रक पलटा, तीन परिवार उजड़े
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 14,100 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की। जांच में यह भी सामने आया कि अपराध से कमाए गए 2.84 लाख रुपये आरोपियों के बैंक खातों में जमा थे। जिन्हें पुलिस ने तत्काल फ्रीज करा दिया।
आरोपियों के खिलाफ बबेरु, अतर्रा और मरका थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं मुख्य आरोपी कैलाश का लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। जिस पर हत्या, आर्म्स एक्ट और लूट सहित एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में थाना बबेरु पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। जिसमें राजेन्द्र सिंह राजावत (प्रभारी निरीक्षक), अरविंद कुमार सिंह, मनीष कुमार शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Location : Banda
Published : 8 June 2026, 10:54 PM IST
Topics : banda news Banda Police crime news fraud case UP Police