
नोएडा की रुचिका सिंह अब मुसीबत में फंसी (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Noida: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाली नोएडा की रुचिका सिंह अब मुसीबत में फंस चुकी है। रुचिका सिंह के अलावा उनका पूरा परिवार मुसीबत में है। मुकदमा दर्ज होने के बाद रुचिका सिंह अपने पूरे परिवार के साथ गायब हो गई। उनके फ्लैट पर ताला लगा हुआ है। पुलिस रुचिका को ढूंढ रही है, लेकिन वह फरार चल रही है।
रुचिका सिंह नोएडा के सेक्टर-168 में रहती है। रुचिका ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में पहुंचकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ गलत और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें दिख रहा है कि रुचिका सिंह गाली भी दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद गाजियाबाद में रहने वाली स्मृति सिंह ने रुचिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। मुकदमा दर्ज होने के बाद रुचिका का पूरा परिवार फरार हो गया। अब पुलिस रुचिका की तलाश में जुटी हुई है।
CJP छात्र आंदोलन के फूड वॉलंटियर जुनैद मलिक की याचिका पर कब सुनवाई? अखिलेश यादव के सामने रखा मुद्दा
नोएडा के अलावा दिल्ली पुलिस भी रुचिका की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि रुचिका नोएडा में स्थित एक मॉल में काम करती है और सेक्टर-168 में स्थित लोटस जिंग सोसाइटी में रहती है। रुचिका के खिलाफ थाना एक्सप्रेसवे में मुकदमा दर्ज किया गया।
स्मृति सिंह जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी की नेत्री और गाजियाबाद महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष है। इसके अलावा स्मृति सिंह सुप्रीम कोर्ट की वकील भी है। उन्होंने शिकायत देते हुए कहा कि उन्हें एक वीडियो सोशल मीडिया के जरिए मिला। जिसमें रुचिका सिंह जंतर-मंतर (नई दिल्ली) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सार्वजनिक रूप से अभद्र टिप्पणी और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रही है। इससे न केवल संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंचती है, इसके अलावा उन्होंने जानबूझकर शांति भंग किया है। स्मृति सिंह की शिकायत के आधार पर रुचिका सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
Location : Noida
Published : 31 July 2026, 10:38 AM IST