बदला मौसम का मिजाज: नोएडा समेत पूरे एनसीआर में झमाझम बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत

कई दिनों की तेज गर्मी और उमस के बाद मंगलवार को नोएडा समेत पूरे एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ले ली। झमाझम बारिश से लोगों को राहत तो मिली, लेकिन मौसम विभाग ने आगे को लेकर भी बड़ा संकेत दिया है। क्या अब लगातार बारिश होगी या फिर गर्मी लौटेगी?

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 7 July 2026, 2:28 PM IST
google-preferred

Greater Noida: पिछले कुछ दिनों से नोएडा और ग्रेटर नोएडा समेत पूरे एनसीआर में जनता गर्मी की मार झेल रही थी, लेकिन मंगलवार की दोपहर को काफी राहत मिली है। मंगलवार की दोपहर भीषण धूप के बाद अचानक मौसम ने अपना मिजाज बदल दिया और बारिश शुरू हो गई। इस समय नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, जेवर, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ और दिल्ली समेत एनसीआर के काफी इलाकों में बारिश हो रही है।

लोगों ने ली राहत की सांस

लोगों का कहना है कि बारिश होने के बाद कुछ हद तक राहत मिली है। हालांकि, बारिश कितनी देर तक चालू रहती है, यह बड़ी बात है। पिछले कुछ दिनों से एनसीआर में उमस और गर्मी काफी ज्यादा पड़ रही थी। जिसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब मंगलवार को झमाझम बारिश के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।

आसमान से बरसी राहत! दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश ने बदला मौसम, उमस से मिली बड़ी राहत

मौसम वैज्ञानिकों ने किया अलर्ट जारी

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में लगातार बारिश होने की संभावना है। आपको बता दें कि देश में काफी हिस्से हैं, जहां पर कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इस समय मुंबई की भी हालत बारिश की वजह से खराब बताई जा रही है। इसके अलावा राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी कुछ दिनों से भारी बारिश हुई है, जिसकी वजह से वहां का मौसम बदल चुका है।

Location :  Greater Noida

Published :  7 July 2026, 2:28 PM IST

Related News

Advertisement