लोकसभा के संयुक्त निदेशक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बातें

लोकसभा सचिवालय में तैनात संयुक्त निदेशक ने नोएडा स्थित अपने आवास पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस को घर से 10 पन्नों का सुसाइड नोट मिला।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 5 August 2026, 5:28 AM IST

New Delhi: लोकसभा के संयुक्त निदेशक ने फंदे से लटकर सुसाइड कर ली। अधिकारी का शव उनके घर में फंदे से लटका मिला। उनकी पत्नी घटना के वक्त घर पर नहीं थीं। लौटने के बाद उनकी सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को घर से 10 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने सुसाइड की वजह बताई।

पुलिस के अनुसार, गौरव गौतम (40) केंद्रीय विहार-2 के पॉकेट-7 में परिवार के साथ रहते थे। रविवार शाम उनकी पत्नी दिल्ली गई थीं और घर पर कोई नहीं था। जब वह लौटीं तो गौरव का शव पंखे से लटका मिला। उनके रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और उन्हें तत्काल सेक्टर-110 स्थित यथार्थ अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

82 में 69 गोल्ड मेडल बेटियों ने जीत लिए… लेकिन MJPRU के दीक्षांत समारोह में ऐसा क्या हुआ, जिसने खींचा सबका ध्यान

सुसाइड नोट में छिपा मौत का कारण

सुसाइड नोट में लिखा है कि कई कारणों से उन पर करीब 70 लाख रुपये का कर्ज हो गया था और वह उसे चुकाने की स्थिति में नहीं थे। इसी मानसिक तनाव के चलते उन्होंने आत्मघाती कदम उठाने का फैसला किया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि उनकी मौत के लिए परिवार का कोई सदस्य जिम्मेदार नहीं है।

मोबाइल चार्ज करते समय 8 वर्षीय मासूम के साथ हुआ ऐसा हादसा, पलभर में मातम में बदल गई खुशियां

मामले में पुुलिस का बयान

पुलिस न बताया कि सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। सुसाइड नोट, मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों का विश्लेषण किया जाएगा। पुलिस आर्थिक लेनदेन, कर्ज और अन्य परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी।

Location :  New Delhi

Published :  5 August 2026, 5:12 AM IST