होने वाला है इंतजार खत्म: नोएडा एयरपोर्ट पर लैंड हुआ AAI का हवाई जहाज, कल से होगी कमर्शियल उड़ान शुरू

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर AAI के विमान की सफल लैंडिंग के साथ कमर्शियल संचालन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। 15 जून 2026 से पहली उड़ान जेवर से लखनऊ के लिए रवाना होगी। देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स में शामिल यह एयरपोर्ट अब यात्रियों के लिए खुलने जा रहा है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 14 June 2026, 8:50 AM IST
google-preferred

Noida: अब वह दिन आ गया है, जिसका केवल नोएडा या वाट यूपी नहीं बल्कि पूरे NCR समेत पूरे उत्तर प्रदेश को इंतजार था। कल यानी की 15 जून को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमान पहली बार जेवर से लखनऊ के लिए रवाना होगा, जिसमें किसान होंगे और ये किसान मुख्यमंत्री से मिलने जाएंगे। इससे पहले एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) का विमान जेवर में बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ।

हर तरीके से हो गई है जांच

इस विमान को लैंड करने का मकसद था कि एक बार फिर अधिकारियों के द्वारा सब चीज की अच्छी तरीके से जांच करना। अधिकारी को कहना है कि विमान की लैंडिंग और टेकऑफ अच्छा था। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब संचालन के लिए पूरे तरीके से तैयार हो चुका है। इससे पहले इंडिगो एयरलाइंस की तरफ से भी एयरपोर्ट पर अलग-अलग व्यवस्थाओं की जांच की जा चुकी है।

UP News Live: मेरठ में वीडियो बनाकर खुद को मारी गोली, Noida Airport के शुरू होने से लोगों को तोहफा; पढ़ें यूपी की सभी खबर एक साथ

एयरपोर्ट के बारे में अहम जानकारी

आपको बता दें कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पहला चरण पूरे तरीके से बनकर तैयार हो गया है। बताया जा रहा है कि जेवर में बनने वाले देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट में अभी तक 11,200 करोड़ से लेकर 11,282 करोड़ रुपए का खर्चा आया है। यह एयरपोर्ट सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के जरिए तैयार किया गया है।

Noida Airport के शुरू होने से लाखों लोगों को बड़ा तोहफा, आज मिलेंगी 30 इलेक्ट्रिक बसें, सिर्फ 20 से 50 रुपये तक होगा किराया

अभी के लिए 12 मिलियन यात्रियों की क्षमता के हिसाब से एयरपोर्ट बनाया गया है। एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च 2026 को किया था, लेकिन इसका कमर्शियल संचालन 15 जून 2026 से शुरू हो रहा है।

Location :  Noida

Published :  14 June 2026, 8:46 AM IST

Advertisement