लापरवाही या हादसा? 11 हजार वोल्ट लाइन ने ली ट्रक चालक की जान

गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र के छपिया पशु बाजार के निकट सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सामान से लदा कंटेनर ट्रक मोड़ते समय 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया।

Updated : 8 June 2026, 9:15 PM IST
google-preferred

Gorakhpur:  गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र के छपिया पशु बाजार के निकट सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सामान से लदा कंटेनर ट्रक मोड़ते समय 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे पूरे वाहन में करंट दौड़ गया और चालक उसकी चपेट में आ गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।

हाईटेंशन बिजली लाइन

जानकारी के अनुसार, सोमवार दिनांक 08 जून 2026 को लगभग शाम 4:30 बजे ग्राम प्रधान छपिया द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि न्यू ब्राइट एक्सप्रेस ट्रांसपोर्ट का कंटेनर ट्रक लखनऊ से सामान लेकर आ रहा था। ट्रक जब छपिया पशु बाजार के निकट पहुंचा तो चालक वाहन को घुमाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान कंटेनर का ऊपरी हिस्सा ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन से टच हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तार के संपर्क में आते ही ट्रक में तेज करंट प्रवाहित हो गया। चालक हरिनाम पुत्र शंकर, निवासी चांदपुर, पोस्ट पाटन, थाना बिहार, जनपद उन्नाव, उम्र लगभग 50 वर्ष, करंट की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

खाकी पर चढ़ा इश्क का रंग! थाने में शुरू हुई मोहब्बत, अब पूरे इलाके में चर्चा

सूचना मिलते ही खजनी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने विद्युत विभाग की मदद से स्थिति को सुरक्षित कराया तथा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया।

UP Crime: प्यार या साजिश? सात फेरों का रिश्ता बना मौत का राज, घर के अंदर खौफनाक वारदात

ख़जनी थाना के प्रभारी  निरीक्षक जयन्त सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के गोरखपुर पहुंचने का इंतजार किया गया ,घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Location :  गोरखपुर

Published :  8 June 2026, 9:15 PM IST

Advertisement