ग्रेटर नोएडा में फूड प्वाइजनिंग से 2 मासूम बच्चों की मौत पर इनसाइड स्टोरी, 9 लोगों ने खाया खाना तो 3 की ही क्यों बिगड़ी हालत?

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में संदिग्ध फूड प्वाइजनिंग से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है। परिवार के कुल 9 सदस्यों ने एक ही खाना खाया था, लेकिन सिर्फ 3 लोगों की तबीयत बिगड़ी। इसी वजह से मामला और रहस्यमय हो गया है, और पुलिस अब इसे फूड प्वाइजनिंग या जहर देने- दोनों एंगल से जांच कर रही है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 8 June 2026, 6:56 PM IST
google-preferred

Noida Desk: ग्रेटर नोएडा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्रेटर नोएडा में रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में एक बड़ी घटना हुई, जिसमें दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है और मां की हालत नाजुक बनी हुई है। मां का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस मामले की हकीकत जानने के लिए पुलिस पीड़ित परिवार के घर पहुंची और जांच पड़ताल की। जांच के दौरान अहम जानकारी सामने आई है।

मामले में दो एंगल

इस मामले में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस दो एंगल से मामले की जांच कर रही है। पहले एंगल फूड प्वॉइजनिंग और दूसरा खाने में जहर देने का है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित परिवार के घर पर इस वक्त पुलिस मौजूद है और पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Food Poisoning in Noida: ग्रेटर नोएडा में खाने में जहर का बड़ा मामला, 2 बच्चों की मौत, मां गंभीर

पुलिस ने डायनामाइट न्यूज़ को बताई सच्चाई

इस मामले में डाइनामाइट न्यूज़ ने रबूपुरा कोतवाली प्रभारी से बातचीत की। उन्होंने डाइनामाइट न्यूज़ टीम को बताया कि मामले को फूड प्वाइजनिंग कहना अभी सही नहीं है, क्योंकि परिवार में 6 लोग और भी हैं। बीती रात को सभी ने खाना खाया था, लेकिन केवल दो बच्चों और मां की तबीयत खराब हुई। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया। जहां पर 8 साल की बेटी और 5 साल की बेटे की मौत हो गई। जबकि मां का इलाज अस्पताल में जारी है और उनकी हालत भी नाजुक बनी हुई है।

जांच करने घर पहुंची पुलिस, परिवार वालों ने क्या बताया?

खान सर को ढूंढते-ढूंढ़ते पटना पुलिस पहुंची नोएडा, अब होगा दूध का दूध और पानी का पानी

थाना प्रभारी ने डाइनामाइट न्यूज़ की टीम से बात करते हुए बताया कि जांच करने के लिए एक पुलिस की टीम पीड़ित परिवार के घर गई थी। वहां जाकर पता चला कि पूरे परिवार ने खाना खाया था, लेकिन केवल 3 लोगों की हालत बिगड़ी। इसलिए मामला पेचीदा है और जांच का विषय है। थाना प्रभारी ने आगे बताया कि परिवार में कलह जैसी भी कोई चीज नहीं है। फिलहाल परिवार ने कोई शिकायत नहीं दी। अगर शिकायत मिलती है तो आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को अस्पताल के द्वारा मामले की जानकारी मिली थी।

Location :  Greater Noida

Published :  8 June 2026, 6:56 PM IST

Advertisement