हिंदी
पीड़ित परिवार के घर पर पहुंची रबूपुरा पुलिस (Img: Google)
Greater Noida: जनपद के रबूपुरा थाना क्षेत्र से फूड प्वॉइजनिंग का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां घर में खाना खाने के बाद एक ही परिवार के लोग बीमार पड़ गये। हालत बिगड़ने के बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया। जहां दो बच्चों की मौत हो गई और मां की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सभी का इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक यह घटना रबूपुरा थाना क्षेत्र स्थित कस्बे की है। घर में खाना खाने से एक ही परिवार के सभी लोगों की हालत बिगड़ गई। फूड प्वॉइजनिंग के बाद अस्पताल में कराई गई 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। इसके कुछ ही देर बाद अस्पताल में भर्ती 5 वर्षीय बच्चे की भी मौत हो गई, जबकि मृतक बच्चों की मां की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन की टीम घटना की जांच में जुट गई है। खाने में ज़हर मिलाने की आशंका जतायी जा रही है।
पुलिस खाने का सैम्पल लेकर जांच में जुट गई है। इसके साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है, ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके।
Location : Greater Noida
Published : 8 June 2026, 6:36 PM IST