हिंदी
निर्माणाधीन मकान पर चोरों का धावा
Gorakhpur: गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक एक बार फिर सामने आया है, जहां भीटी रावत गांव में एक निर्माणाधीन मकान को निशाना बनाकर चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रात के अंधेरे में घुसे चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए भारी मात्रा में निर्माण सामग्री और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है।
जानकारी के अनुसार, बांसगांव थाना क्षेत्र के भुसवल निवासी सतीश सिंह का भीटी रावत गांव में मकान निर्माणाधीन है। 2 मई की रात अज्ञात चोर मकान में घुसे और वहां रखे गए निर्माण सामग्री को निशाना बनाकर फरार हो गए।
गाली से फावड़े तक पहुंचा विवाद, गोरखपुर में दो पक्षों की भीषण भिड़ंत; 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज
पीड़ित के अनुसार चोरों ने दो लोहे के एंगल, एक लोहे की ट्राली, रिंग, दो छोटे गैस सिलेंडर, दो इनवर्टर बैटरियां, लोहे की पाइप और सरिया समेत अन्य निर्माण सामग्री चोरी कर ली।
सुबह जब निर्माण स्थल पर काम शुरू करने लोग पहुंचे तो सामान गायब देखकर हड़कंप मच गया। आसपास काफी खोजबीन और पूछताछ की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
पीड़ित की तहरीर पर सहजनवां पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है।
Location : Gorakhpur
Published : 8 June 2026, 5:02 PM IST