Maharajganj: वायरल वीडियो में ‘कालाबाजारी’ का आरोप, जांच में कुछ और निकला? नौतनवा गैस एजेंसी पर बड़ा सवाल

नौतनवां क्षेत्र के अड्डा बाजार में राधारानी गैस एजेंसी की वीडियो वायरल मामले में एसडीएम ने जांच के आदेश दिए है। प्रशासन ने एजेंसी के संचालन, बुकिंग सिस्टम और वितरण प्रक्रिया की पड़ताल शुरू कर दी है।

Updated : 20 March 2026, 8:39 PM IST

Nautanwa (Maharajganj): नौतनवा तहसील के अड्डा बाजार स्थित राधारानी गैस एजेंसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोप है कि एजेंसी ने बीच सड़क पर पिकअप वाहन रोककर गैस सिलेंडर की डिलीवरी की और कालाबाजारी का भी दोष लगाया गया है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में रोष फैल गया, क्योंकि शासन के नियमों के अनुसार होम डिलीवरी और व्यवस्थित वितरण अनिवार्य है।

SDM ने दिए जांच के आदेश

मामले की गंभीरता को देखते हुए नौतनवा के एसडीएम ने तुरंत संज्ञान लिया और जांच के आदेश जारी किए। प्रशासन ने एजेंसी के संचालन, बुकिंग सिस्टम और वितरण प्रक्रिया की पड़ताल शुरू कर दी है। यह कदम उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और कालाबाजारी रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है।

इस बार ‘न पैसा न गजल-गीत’: महराजगंज में इंटर कॉपियों की जांच तेज, 63 डिप्टी हेड की निगरानी में जुटे 293 शिक्षक

ग्राउंड जीरो पर पड़ताल: उपभोक्ताओं ने क्या कहा

डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ने मौके पर जाकर ग्राउंड जीरो पर जांच की। एजेंसी के आसपास मौजूद दर्जनों उपभोक्ताओं से बातचीत में कई ने सकारात्मक अनुभव साझा किया। एक उपभोक्ता ने बताया कि उन्होंने 15 मार्च को गैस बुक की और 20 मार्च को ही सिलेंडर मिल गया। दूसरे ने कहा कि यहां लाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ती; बुकिंग के बाद नियमों के अनुसार समय पर डिलीवरी हो जाती है। अधिकांश उपभोक्ताओं ने एजेंसी की सेवा से संतुष्टि जताई।

इस बार ‘न पैसा न गजल-गीत’: महराजगंज में इंटर कॉपियों की जांच तेज, 63 डिप्टी हेड की निगरानी में जुटे 293 शिक्षक

एजेंसी मालिक  ने रखा अपना पक्ष

एजेंसी के मालिक ने जांच टीम को बताया कि शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही बुकिंग और वितरण हो रहा है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए स्टाफ की संख्या बढ़ाई गई है ताकि समय पर गैस पहुंच सके। वायरल वीडियो पर उन्होंने गंभीर आरोप लगाया कि तथाकथित लोगों ने एजेंसी को बदनाम करने के इरादे से फर्जी वीडियो बनाकर वायरल किया है।यह मामला गैस वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता और उपभोक्ता संतुष्टि की जरूरत को रेखांकित करता है। जांच के नतीजे आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

Location : 
  • Nautanwa

Published : 
  • 20 March 2026, 8:39 PM IST