आधी रात को धधका ऑप्टिकल शोरूम! 50 लाख से ज्यादा के ब्रांडेड चश्मे जलकर राख, आग के पीछे साजिश का शक

मुजफ्फरनगर की नई मंडी कॉलोनी स्थित विजय ऑप्टिकल शोरूम में देर रात भीषण आग लग गई। आग में 50 लाख रुपये से अधिक कीमत के ब्रांडेड चश्मे, मशीनें और फर्नीचर जलकर राख हो गए। दमकल विभाग ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 7 July 2026, 12:54 PM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद की नई मंडी कॉलोनी में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब विजय ऑप्टिकल नाम के एक प्रतिष्ठित शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते उसने पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

शीशे तोड़कर अंदर पहुंची दमकल टीम

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दमकल कर्मियों को शोरूम के शीशे तोड़कर अंदर प्रवेश करना पड़ा। काफी प्रयासों के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया, लेकिन तब तक पूरा शोरूम जलकर राख हो चुका था। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग में 50 लाख रुपये से अधिक कीमत के ब्रांडेड चश्मे, फर्नीचर, मशीनें और अन्य सामान नष्ट हो गया।

शोरूम मालिक ने जताई साजिश की आशंका

शोरूम मालिक अजय कुमार ने बताया कि रोजाना की तरह घटना वाली रात भी शोरूम की मुख्य बिजली लाइन बंद थी और सभी कटआउट निकाल दिए गए थे। इसके बावजूद आग लगना कई सवाल खड़े करता है। उनका कहना है कि आग नीचे से शुरू हुई, जबकि बिजली की लाइनें ऊपर थीं। ऐसे में उन्हें किसी शरारत या साजिश की आशंका है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

सुबह-सुबह गोलियों की गूंज! पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ बाइक चोर गिरोह, 9 बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

जांच में जुटा प्रशासन

दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आग लगने की वजह स्पष्ट होगी। घटना के बाद आसपास के व्यापारियों में भी दहशत का माहौल है।

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ा खुलासा! कोषाध्यक्ष के बयान से उठे नए सवाल, आखिर जिम्मेदार कौन?

50 लाख से अधिक का नुकसान

शोरूम मालिक के मुताबिक आग में 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि शोरूम के अंदर रखा लगभग पूरा सामान जल चुका है और अब केवल दीवारें बची हैं। घटना के बाद व्यापारियों ने प्रशासन से जल्द जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और नुकसान के आकलन की मांग की है।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  7 July 2026, 12:50 PM IST

Advertisement