मुजफ्फरनगर में ट्रैफिक पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, इल लोगों के काटे चालन

मुजफ्फरनगर में ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए शहर के प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराया और नियमों का उल्लंघन करने वाले 221 वाहन चालकों पर चालान की कार्रवाई कर सख्त संदेश दिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 12 July 2026, 4:45 AM IST

Muzaffarnagar: जनपद में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस एक्शन मोड में नजर आई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों से अतिक्रमण हटाया गया, वहीं नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 221 वाहनों के चालान किए गए।

पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे के पर्यवेक्षण और यातायात प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में यह अभियान शिव चौक से भगत सिंह रोड होते हुए शामली स्टैंड चौकी तक चलाया गया।

मुजफ्फरनगर में पुलिस सख्त

इस दौरान सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाकर यातायात को सुचारू बनाया गया। साथ ही नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 221 चालान किए गए।

मुजफ्फरनगर में हंगामा: इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने जोड़े हाथ, सांसद चंद्रशेखर आजाद ने पढ़ाया कानून का पाठ

यातायात पुलिस ने की अपील

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं, दोपहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग करें, तीन सवारी न बैठाएं, वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और निर्धारित गति सीमा का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करें।

पिता का बना, तो बेटे का क्यों नहीं? मुजफ्फरनगर में जाति प्रमाणपत्र विवाद पर भड़का धनगर समाज

जारी रहेंगे अभियान

यातायात पुलिस का कहना है कि शहर को जाम मुक्त और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  12 July 2026, 4:41 AM IST