
एसपी आदित्य बंसल
Muzaffarnagar: शाहपुर थाना क्षेत्र के जामिया इस्लामिया गुलजार ए मोहम्मदी मदरसे के 70 वर्षीय मौलाना इकबाल की काली करतूत सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए उजागर हुई। वीडियो में आरोपी मौलाना नाबालिक छात्र के साथ कुकर्म करता दिखाई दे रहा है।
पीड़ित छात्र के परिजनों को वीडियो की जानकारी मिलने पर उन्होंने तुरंत अपने बच्चे से बात की। छात्र ने बताया कि मौलाना ने उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया और किसी को बताने पर धमकी दी। यह घटना 7 सितंबर 2024 को मदरसे में हुई थी, लेकिन अब तकरीबन डेढ़ वर्ष बाद यह वीडियो वायरल हुआ।
पीड़ित परिवार की तहरीर मिलने के बाद शाहपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। आरोपी मौलाना इकबाल के खिलाफ पॉक्सो और बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
Etah News: नवविवाहिता की मौत से हड़कंप, प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप; जानें क्या है पूरा मामला
एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया, सोशल मीडिया के माध्यम से एक बहुत ही आपत्तिजनक वीडियो सामने आई थी। तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस ने पीड़ित और मौलाना की पहचान की। पीड़ित पिता से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की गई। आरोपी मौलाना को न्यायालय में पेश कर रिमांड कराया गया है। कड़ी सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इस घटना ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया कि नाबालिकों की सुरक्षा के लिए सोशल मीडिया और सतर्क नागरिकों की भूमिका कितनी अहम है। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच चल रही है और आरोपी पर कानूनी कार्रवाई जल्द पूरी की जाएगी।
क्या बंगाल में फिर बजेगा ममता का डंका? अखिलेश यादव का बड़ा दावा, देश में बढ़ी सियासी हलचल!
एसपी आदित्य बंसल ने कहा कि पीड़ित छात्र और परिवार को हर संभव मदद दी जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने भी कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए नियमित जांच और निगरानी बढ़ाई जाएगी।
मौलाना इकबाल की गिरफ्तारी ने इलाके में राहत की भावना पैदा की है, जबकि लोग सोशल मीडिया पर जागरूक होकर ऐसे मामलों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Location : muzaffarnagar
Published : 23 March 2026, 3:41 PM IST