
मुजफ्फरनगर में ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद कार्रवाई
Muzaffarnagar: जिले के छपार थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ हो गई। गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस ने बताया कि थाना छपार क्षेत्र के खुड्डा-खोजानगला मार्ग स्थित एक पॉपलर के बाग में गोकशी किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी। इसी दौरान बाग में मौजूद तीन लोगों ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भागने का प्रयास किया।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी साबिर उर्फ सोनू हड्डी निवासी क्षेत्र छपार गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं, मुठभेड़ के दौरान दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। उनकी तलाश के लिए पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में कॉम्बिंग अभियान चलाया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक जिंदा गोवंश, गोकशी करने के उपकरण, 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
Location : Muzaffarnagar
Published : 18 August 2026, 5:01 AM IST
Topics : chhapar police station area cow slaughter accused arrested gokalshi case Muzaffarnagar Police Encounter muzaffarnagar news