मुजफ्फरनगर हादसे में बड़ा खुलासा! एक ही घर से उठीं पांच अर्थियां, सामने आया नया अपडेट

मुजफ्फरनगर में कच्चा मकान गिरने से पिता और चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत के बाद यूपी सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल का जनसंख्या पर दिया गया बयान विवादों में आ गया है। हादसे में दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 20 July 2026, 11:53 AM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के फुगाना थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में लगातार हो रही बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। रविवार शाम एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया, जिसके मलबे में पूरा परिवार दब गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाया।

इस हादसे में 52 वर्षीय इस्लामुद्दीन, उनके चार बच्चों और एक मासूम समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घायलों से मिलने पहुंचे मंत्री

हादसे के बाद उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने अधिकारियों को घायल बच्चियों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए और मृतकों के परिजनों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की बात कही।

हालांकि मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री का एक बयान विवादों में आ गया। उन्होंने कहा कि "जनसंख्या बढ़ती जा रही है। पक्के मकान मिलते हैं, उसके बाद फिर एक नया परिवार खड़ा हो जाता है। अब इन्हीं के यहां नौ बच्चे हैं तो सरकार की भी सीमाएं हैं।" उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बहस तेज हो गई।

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए थे। प्रशासन को मृतकों के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता देने और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित, जानिये पूरा अपडेट

बयान पर उठने लगे सवाल

मंत्री ने अपने बयान में यह भी कहा कि सरकार सभी को पक्के मकान देने का प्रयास कर रही है और प्रधानमंत्री की योजना के तहत लगातार लोगों को लाभ मिल रहा है। हालांकि, हादसे के तुरंत बाद जनसंख्या को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर विपक्ष और कई सामाजिक संगठनों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। उनका कहना है कि शोक की घड़ी में ऐसी टिप्पणी असंवेदनशील मानी जा सकती है।

Amethi News: काम पर निकला था 60 वर्षीय युवक, अस्पताल से आई मौत की खबर, जांच में जुटी पुलिस

हादसे की जांच जारी

प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही जिले में जर्जर और कच्चे मकानों का सर्वे कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  20 July 2026, 11:53 AM IST

Advertisement