अंबेडकरनगर में मां बनी कातिल: पहले किया 4 बच्चों का मर्डर, उसके बाद उनकी लाशों को…

अंबेडकरनगर में एक मां पर अपने चार बच्चों की हत्या का आरोप लगने से इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार मां की तलाश जारी है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 2 May 2026, 4:49 PM IST

Ambedkar Nagar: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। एक मां पर ही अपने चार मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या करने का आरोप है। बंद कमरे के अंदर खून से लथपथ शव मिलने के बाद हर कोई सन्न रह गया। मां का कोई सुराग नहीं है, जिससे यह मामला और भी रहस्यमय बन गया है।

पड़ोसियों को कैसे हुआ शक?

अंबेडकरनगर के अकबरपुर थाना क्षेत्र के मीरानपुर मोहल्ले में शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर के अंदर से कोई हलचल न होने पर पड़ोसियों को शक हुआ। बताया जा रहा है कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था और काफी देर तक बच्चों की कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद लोगों ने किसी तरह दरवाजा खुलवाया तो अंदर का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए।

“भैया आप क्या खाते हो?” जनगणना वालों को बतानी होगी ये प्राइवेट बातें, देखें कैसे होंगे अजीबोगरीब सवाल

कमरे में थी 4 मासूमों की लाशें

कमरे में चार मासूम बच्चे बिस्तर पर खून से लथपथ पड़े थे। उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ईंट से कूचकर उनकी हत्या की गई है। यह दृश्य इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग सहम गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

2672 करोड़ बैंक घोटाले में CBI ने पकड़ा मास्टरमाइंड, अब किसका नंबर?

मां मौके से गायब

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसने पूरे घर को सील कर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि घटना के समय घर के अंदर बच्चों की मां मौजूद थी, लेकिन घटना के बाद वह गायब है। ऐसे में पुलिस को शक है कि इस वारदात को उसी ने अंजाम दिया है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Location :  Ambedkar Nagar

Published :  2 May 2026, 4:49 PM IST