Maharajganj News: आधी रात वन स्टॉप सेंटर से कैसे निकल गई नाबालिग? घटना के बाद DM-SP ने खुद परखी सुरक्षा व्यवस्था

महराजगंज के वन स्टॉप सेंटर से कुछ दिन पहले आधी रात नाबालिग के निकल जाने की घटना के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। मंगलवार को डीएम गौरव सिंह सोगरवाल और एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने सेंटर का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने ऊपरी तल पर जाली लगवाने समेत सुरक्षा और साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 18 August 2026, 5:44 PM IST

Maharajganj: वन स्टॉप सेंटर जैसी संवेदनशील जगह से आधी रात नाबालिग के निकल जाने की घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे। घटना के बाद पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद तो कर लिया, लेकिन सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल सामने आए। अब इसी मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी अचानक वन स्टॉप सेंटर पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था से लेकर साफ-सफाई और वहां रह रही संवासिनियों की सुविधाओं तक का जायजा लिया।

अचानक सेंटर पहुंचे DM और SP

मंगलवार दोपहर करीब 1:40 बजे डीएम और एसपी बिना किसी पूर्व सूचना के वन स्टॉप सेंटर पहुंचे। अधिकारियों के अचानक पहुंचते ही सेंटर की व्यवस्थाओं की जांच शुरू हो गई। इस दौरान सेंटर में तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों से वहां मौजूद संवासिनियों, सुरक्षा व्यवस्था और ड्यूटी से जुड़ी जानकारी ली गई। केन्द्र प्रशासक ने अधिकारियों को बताया कि वर्तमान में वन स्टॉप सेंटर में कुल छह संवासिनियां आवासित हैं।

महराजगंज में अफसर अब पढ़ाएंगे सफलता का मंत्र, DM-SP समेत 51 अधिकारियों की लगी ड्यूटी; जानिए किस अधिकारी को मिला कौन सा विद्यालय

नाबालिग के निकलने की घटना के बाद बढ़ी चिंता

कुछ दिन पहले इसी सेंटर से आधी रात एक नाबालिग लड़की के बाहर निकल जाने का मामला सामने आया था। घटना की जानकारी होते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया था। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया था। लेकिन इस घटना ने सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। आखिर एक संवेदनशील सरकारी केंद्र से रात के समय नाबालिग बाहर कैसे निकल गई? सुरक्षा में कहां चूक हुई? ऐसे कई सवाल घटना के बाद उठे थे।

ऊपरी तल पर जाली लगाने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सेंटर की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ऊपरी तल पर जाली लगवाने के निर्देश दिए। प्रशासन का मानना है कि संवेदनशील परिसर में सुरक्षा के हर संभावित रास्ते को सुरक्षित किया जाना जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

महराजगंज में अस्पताल का रास्ता या मौत का सफर? जर्जर सड़क पर मरीज-गर्भवती महिलाएं परेशान, एंबुलेंस भी हिचकोले खाने को मजबूर

कर्मचारियों को ड्यूटी में मुस्तैद रहने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सेंटर के सभी कर्मचारियों को अपने निर्धारित दायित्वों का समय से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों को पूरी तरह मुस्तैद रहना होगा।

साफ-सफाई और सुविधाओं पर भी जोर

डीएम ने सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था ही नहीं, बल्कि सेंटर की साफ-सफाई और उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर रखने और सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं की नियमित निगरानी करने को कहा।

Location :  Maharajganj

Published :  18 August 2026, 5:44 PM IST