हिंदी
प्रतीकात्मक फोटो
Lucknow: उत्तर प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। देर रात शासन स्तर पर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल कर दिया गया है। गृह विभाग की ओर से जारी तबादला सूची में कुल 84 एडीएम और एसडीएम स्तर के अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। इस आदेश के बाद प्रदेश के कई जिलों की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।
कई जिलों में नई जिम्मेदारियां, बड़े अफसरों की अदला-बदली
जारी सूची के अनुसार वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, मेरठ, कानपुर, आगरा, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, इटावा, झांसी, जालौन और अन्य कई जिलों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। एडीएम (प्रशासन), एडीएम (वि/रा), नगर मजिस्ट्रेट और विकास प्राधिकरणों से जुड़े कई महत्वपूर्ण पदों पर फेरबदल किया गया है। कई अधिकारियों को जिलों से हटाकर दूसरे जनपदों में भेजा गया है, जबकि कुछ को नई जिम्मेदारियों के साथ अहम पदों पर तैनाती दी गई है।
कई अहम पदों पर नए अफसरों की तैनाती
इस तबादला सूची में कई वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर भेजा गया है। कई अधिकारियों को नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, सचिव, कुल सचिव, अपर जिलाधिकारी और नगर मजिस्ट्रेट जैसे पदों की जिम्मेदारी दी गई है। कुछ अधिकारियों को राज्य स्तरीय विभागों से जिलों में भी भेजा गया है।
यहां देखें पूरी लिस्ट



Location : Lucknow
Published : 14 May 2026, 10:26 PM IST