हिंदी
यूपी स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल (Img: Google)
Lucknow: उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी बड़ी खबर है। यूपी सरकार ने रविवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। बड़े स्तर पर स्वास्थ्य विभाग में तबादले कर दिये गये हैं।
इसके साथ ही कई जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को भी बदल दिया गया है। 21 से ज्यादा जिलों में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) को इधर से उधर कर दिया गया है, जिससे कई जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमान अब नए चेहरों के हाथ में चली गई है। वाराणसी, गाजियाबाद, अंबेडकरनगर और जालौन जैसे अहम जिलों में नई तैनाती को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस फैसले के तहत प्रदेश के 21 से अधिक जिलों में नए CMO की तैनाती की गई है। सरकारी आदेश जारी होते ही संबंधित जिलों में स्वास्थ्य विभाग के अंदर हलचल बढ़ गई।
जारी सूची के अनुसार कई महत्वपूर्ण जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इनमें सबसे अहम नाम वाराणसी, अंबेडकरनगर, गाजियाबाद और जालौन जैसे जिलों के हैं, जहां स्वास्थ्य व्यवस्था की कमान अब नए अफसरों को सौंप दी गई है।
डॉ. प्रमोद कुमार को अंबेडकरनगर का नया CMO नियुक्त किया गया है। वहीं डॉ. मुकेश कुमार को वाराणसी जैसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील जिले की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह डॉ. सचिन चंद्र वैश्य को गाजियाबाद का CMO बनाया गया है, जबकि डॉ. हरिनंदन प्रसाद को जालौन जिले का मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है।
Location : Lucknow
Published : 31 May 2026, 2:06 PM IST
Topics : CMO Transfer Health Administration medical officers UP Health Department Uttar Pradesh News