यूपी स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, कई जिलों के CMO बदले गये, देखिये सूची
उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। 21 से ज्यादा जिलों में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों का तबादला किया गया है। वाराणसी, गाजियाबाद, अंबेडकरनगर और जालौन सहित कई जिलों में नए CMO की तैनाती की गई है। इस फैसले को स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।