बदायूं में भीषण आग हादसा, तीन मवेशी जिंदा जले, लाखों का नुकसान

यूपी के बदायूं में सोमवार को दुखद घटना सामने आयी है। एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। घटना के बाद से गांव में दुख व्याप्त है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 21 April 2026, 1:09 AM IST
google-preferred

Badaun: यूपी के बदायूं में सोमवार को दुखद घटना सामने आयी है। एक परिवार की शादी की खुशियां मातम में बदल गई। घटना के बाद से परिजनों में शोक व्याप्त है। उसावा थाना क्षेत्र स्थित  ग्राम पंचदुरा दीवान नगर में एक घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर घर में रखा लाखों का माल राख हो गया वहीं तीन मवेशी जिंदा जल गए। इस हादसा के बाद गांव में दुख व्याप्त है।

आग देवेंद्र यादव के घर में  लगी। अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

बताया जा रहा है कि जिस घर में आज शादी का कार्यक्रम था, उसी दौरान अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में खड़ी वैगनआर कार, तीन भैंसें, अनाज, नकदी सहित अन्य कीमती सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए।

आग की चपेट में आयी कार हुई राख

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गए। दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह और उसावा थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। अतेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को सूचना दे दी गई है और पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

बदायूं में सड़क में मची चीख पुकार, मां-बेटे की मौत, 8 घायल

मौके पर जुटी लोगों की भीड़

पीड़ित ने लगाया आरोप

पीड़ित देवेंद्र यादव ने बताया कि आग अचानक लगी, लेकिन उन्हें संदेह है कि यह घटना सुनियोजित हो सकती है। हालांकि, अभी तक उन्होंने थाने में लिखित शिकायत नहीं दी है। उन्होंने कहा कि शिकायत दर्ज कराने के बाद संदिग्ध लोगों के नाम उजागर किए जाएंगे और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बदायूं में सियासी वार: महिला आरक्षण बिल पर गरजे धर्मेंद्र यादव, भाजपा को लेकर कही ये बड़ी बात

परिजनों ने लगायी ये गुहार

फिलहाल इस घटना के बाद गांव में दहशत और दुख का माहौल है। पीड़ित परिवार ने सरकार से उचित मुआवजे और न्याय की मांग की है।

Location :  Badaun

Published :  21 April 2026, 1:09 AM IST

Advertisement