बदायूं में सड़क में मची चीख पुकार, मां-बेटे की मौत, 8 घायल

जनपद में सोमवार देर रात को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। उघैती थाना क्षेत्र के उघैती गांव के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई जिससे मां-बेटे की की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 20 April 2026, 11:35 PM IST
google-preferred

Badaun: जनपद में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। उघैती थाना क्षेत्र के उघैती गांव के पास एक कार ने ट्रेक्टर ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर ट्रोली पलट गई जिससे मां-बेटे की की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों का पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गई है।

चश्मदीदों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई और उसमें सवार करीब एक दर्जन लोग उसके नीचे दब गए। चीख-पुकार के बीच सड़क पर कोहराम मच गया।

घायलों को अस्पताल ले जाती पुलिस

ऐसे हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उझानी थाना क्षेत्र से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर करीब 12 लोग इस्लामनगर की ओर जा रहे थे। उघैती गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि अनियंत्रित होकर ट्रॉली सड़क पर पलट गई। ट्रॉली में बैठी एक महिला और उसका बच्चा पहियों के नीचे आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही डायल 112 और उघैती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को ट्रॉली के नीचे से निकालकर एंबुलेंस से रुदायन सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए बिल्सी के क्षेत्राधिकारी के.के. तिवारी भी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का जायजा लिया और घायलों के इलाज के निर्देश दिए। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बदायूं में दिल दहला देने वाली वारदात: पिता ने ही रच दी 10 वर्षीय बेटे की हत्या की साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ट्रैक्टर ट्रॉली से घायलों को निकालते ग्रामीण

ग्रामीणों में आक्रोश

हादसे के बाद काफी देर तक सड़क पर अफरा-तफरी रही। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और यातायात सुचारू कराया।

बदायूं में सियासी वार: महिला आरक्षण बिल पर गरजे धर्मेंद्र यादव, भाजपा को लेकर कही ये बड़ी बात

मामले में पुलिस का बयान

उघैती थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फरार कार चालक की तलाश में टीम लगा दी गई है।

Location :  Badaun

Published :  20 April 2026, 11:35 PM IST

Advertisement