दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता? महराजगंज में संदिग्ध हालात में जली महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

जनपद के सोनौली थाना क्षेत्र अंतर्गत खनूआ गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। 24 वर्षीय उम्में साहिबा खातून, पत्नी राज, की जलने से मौत हो गई, जिसके बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

Updated : 18 May 2026, 6:41 PM IST
google-preferred

Maharajganj:  जनपद के सोनौली थाना क्षेत्र अंतर्गत खनूआ गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। 24 वर्षीय उम्में साहिबा खातून, पत्नी राज, की जलने से मौत हो गई, जिसके बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरी खबर?

जानकारी के अनुसार मृतका उम्में साहिबा का मायका कोल्हुई क्षेत्र में है। करीब तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी खनूआ गांव निवासी राज के साथ हुई थी। मृतका की डेढ़ वर्षीय एक बेटी भी है। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।

मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित

मृतका के परिजनों ने बताया कि उसका पति शराब के नशे में अक्सर घर आता था और छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करता था। आरोप है कि ससुराल पक्ष बुलेट बाइक खरीदने के लिए करीब तीन लाख रुपये की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

इटावा में सवारियों से भरा ऑटो खाई में पलटा, फिर लगी भीषण आग; परीक्षा देने जा रहे तीन छात्र घायल

दोनों पक्षों के बीच समझौता

परिजनों के अनुसार, करीब डेढ़ वर्ष पहले भी मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया था। इतना ही नहीं, लगभग तीन माह पूर्व मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी दहेज उत्पीड़न और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के बाद पति ने माफी मांगकर मामला शांत कराया था।

गोरखपुर: महंगाई और पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, रिक्शे पर बाइक रखकर किया विरोध

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मृतका के बड़े भाई अहमद अली ने पति, सास, ससुर मोहम्मद नईम, देवर और ननद पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि ननद का घर पर लगातार आना-जाना रहता था और वह अक्सर विवाद करती थी। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी को योजनाबद्ध तरीके से जलाकर मार डाला गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Location :  Maharajganj

Published :  18 May 2026, 5:15 PM IST

Related News

Advertisement