सोनभद्र में एनडीपीएस की बड़ी कार्रवाई, 107 किलो गांजा बरामद

सोनभद्र पुलिस और ANTF लखनऊ की संयुक्त टीम ने दरमा पहाड़ी मोड़ के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए 107 किलो अवैध गांजा बरामद किया। इस कार्रवाई में तीन अंतर्राजीय तस्कर गिरफ्तार किए गए और तीन वाहन जब्त किए गए।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 9 April 2026, 6:01 PM IST

Sonbhadra: सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर रायपुर पुलिस और एएनटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम ने 9 अप्रैल 2026 को सुबह लगभग 7:05 बजे दरमा पहाड़ी मोड़ के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने तीन अंतर्राजीय तस्करों को पकड़ते हुए 107 किलो अवैध गांजा जब्त किया।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान

गिरफ्तार तस्करों की पहचान इन्दल यादव- पुत्र लालजी यादव, निवासी जयमोहनी, थाना चकरघट्टा, चंदौली, लवकुश यादव- पुत्र घुरहू यादव, निवासी रतुवा, थाना रायपुर, सोनभद्र और रंजीत यादव- पुत्र राधेश्याम यादव, निवासी अधौरा, थाना अधौरा, कैमूर, बिहार शामिल है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे बिहार से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, मध्य प्रदेश और अन्य स्थानों पर ऊंचे दामों पर बेचते थे।

छात्रों के सपनों के साथ बड़ा खेल: एडमिशन के नाम पर लाखों की ठगी! हैरान कर देगा सोनभद्र का ये मामला

बरामदगी का विवरण

इन्दल यादव के पिकअप वाहन (UP 67 AT 7740) से 59.4 किलोग्राम गांजा बरामद, लवकुश यादव की पल्सर मोटरसाइकिल (UP 64 AX 9642) से 24.5 किलोग्राम गांजा जब्त और रंजीत यादव की बोलेरो वाहन (BR 45 P 1369) से 24.4 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इस प्रकार कुल 107 किलो अवैध गांजा जब्त किया गया।

टीम और कार्रवाई

“मजदूरों को न्याय दो” के नारों से गूंजा सोनभद्र, काली पट्टी बांधकर सड़कों पर उतरे इस विभाग के कर्मचारी, जानें पूरा मामला

इस कार्रवाई में थाना रायपुर के प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सूरज सिंह (प्रभारी ANTF लखनऊ), कांस्टेबल चंद्रकेश चौहान और कांस्टेबल सौरभ मौर्य शामिल थे। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Location :  Sonbhadra News

Published :  9 April 2026, 6:01 PM IST