औरैया में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, चेकिंग अभियान में 5 वाहन सीज; पढ़ें पूरी खबर

औरैया में प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए 5 वाहनों को सीज किया और 28 का चालान काटा। कुल 7.85 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के दौरान एक डंपर चालक भागने लगा, जिसे टीम ने करीब 2 किलोमीटर पीछा कर पकड़ लिया।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 13 April 2026, 6:55 AM IST
google-preferred

Auraiya: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में अवैध खनन और बिना अनुमति खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी (सदर) अजय आनन्द वर्मा और पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में यह संयुक्त कार्रवाई की गई।

इस अभियान में कोतवाली पुलिस, खान विभाग, एआरटीओ और जीएसटी विभाग की टीम भी शामिल रही। देवकली चौकी से जालौन चौराहा, रिलायंस पेट्रोल पंप और औरैया-इटावा मार्ग पर सघन चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान अवैध खनिज ढोने वाले वाहनों के साथ-साथ अनियमित रूप से चल रहे अन्य वाहनों की भी जांच की गई। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और कई वाहन चालक मौके से बचने की कोशिश करते नजर आए।

5 वाहन सीज, 28 का चालान

अभियान के दौरान प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 5 वाहनों को सीज कर दिया। इसके अलावा 28 वाहनों का चालान काटा गया। विभिन्न उल्लंघनों के तहत कुल 7 लाख 85 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया, जो प्रशासन की सख्ती को दर्शाता है।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा: बिहार जा रही बस पलटी, अंदर फंसे यात्रियों को ऐसे निकाला…

अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई सिर्फ नियमों का पालन कराने के लिए नहीं, बल्कि प्रदेश सरकार को हो रहे राजस्व नुकसान को रोकने के लिए भी की जा रही है। लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों से अवैध खनन करने वालों में डर का माहौल बनता नजर आ रहा है, वहीं आम लोगों में प्रशासन की सख्ती को लेकर संतोष भी देखा जा रहा है।

भागते डंपर का पीछा कर पकड़ा

चेकिंग के दौरान एक डंपर (UP77AT8882) का चालक टीम को देखते ही वाहन लेकर भागने लगा। लेकिन प्रशासनिक टीम ने हार नहीं मानी और करीब 2 किलोमीटर तक पीछा कर उसे पैगंबरपुर मार्ग पर पकड़ लिया। इस घटना ने साफ कर दिया कि अवैध गतिविधियों में शामिल लोग अब भी बचने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

Chandauli News: लंगर के लिए सिलेंडर नहीं… गुरुद्वारा कमेटी ने प्रशासन पर लगाया बड़ा आरोप, पढे़ं पूरी खबर

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि औरैया में अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जो भी व्यक्ति या समूह नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।जिला प्रशासन और पुलिस ने यह भी कहा कि सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में भी ऐसे अभियान और तेज किए जाएंगे।

Location :  Auraiya

Published :  13 April 2026, 6:55 AM IST

Advertisement