
SDM की गैस एजेंसियों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
Maharajganj: महराजगंज में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को सदर SDM जितेंद्र कुमार ने गैस एजेंसियों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार आम लोगों को गैस सिलेंडर समय से नहीं मिलने और कालाबाजारी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सदर एसडीएम ने सीवानी और चिउटहा स्थित गैस एजेंसियों पर अचानक पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
महराजगंज में पुलिस वाहन और आर्टिका में भीषण टक्कर, तीन पुलिसकर्मी समेत चार घायल
छापेमारी के दौरान एजेंसी के स्टॉक, वितरण रजिस्टर और उपभोक्ताओं को दिए जा रहे सिलेंडरों का पूरा हिसाब-किताब खंगाला गया। प्रशासनिक टीम ने एजेंसी के कागजातों की गहन जांच की और कई जरूरी दस्तावेज अपने कब्जे में लिए।
यही नहीं, जांच के दौरान एजेंसी संचालक के घर पर भी टीम ने पहुंचकर छानबीन की। प्रशासन की इस कार्रवाई से गैस एजेंसी संचालकों में हड़कंप मच गया और पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया।
SDM जितेंद्र कुमार ने कहा कि गैस वितरण में किसी भी तरह की लापरवाही, कालाबाजारी या नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आम जनता को समय से गैस उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
महराजगंज में बिजली विभाग का बड़ा अभियान, कई बकायदारों के काटे गए कनेक्शन
देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और लोग घबराकर 'पैनिक बुकिंग' न करें। सप्लाई चेन को दुरुस्त रखने के लिए घरेलू एलपीजी का उत्पादन 25% तक बढ़ा दिया गया है। कुछ जगहों पर गलत जानकारी की वजह से लोग पैनिक बुकिंग और जमाखोरी कर रहे हैं। ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है, सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। इस बीच देश में रसोई गैस (LPG) की कमी की खबरों को सरकार ने फेक बताया। जनता से शांत रहने की अपील की और LPG की कमी को लेकर झूठी खबरें न फैलाने को कहा है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि देश में एलपीजी की डिलीवरी साइकल अभी भी 2.5 दिन ही बना हुआ है।
Location : Maharajganj
Published : 12 March 2026, 1:38 PM IST
Topics : action administration GAS Maharajganj SDM